Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 3rd ODI: भारतीय टीम का सीरीज जीतना तय! इंदौर का रिकॉर्ड जानकर फैंस हो जाएंगे गदगद

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 04:59 PM (IST)

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर के आंकड ...और पढ़ें

    सीरीज जीतना चाहेगी भारतीय टीम।

    सीरीज जीतना चाहेगी भारतीय टीम।

    HighLights

    1. 1-1 की बराबरी पर है वनडे सीरीज 

    2. वडोदरा में जीती थी भारतीय टीम 

    3. राजकोट में कीवियों ने की वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में तीसरे मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्‍जा जमाएगी। भारतीय टीम अपने घर पर हर हाल में सीरीज जीतना चाहेगी। दूसरी ओर कीवी टीम की नजरें भी विजयी अंत पर होंगी।

    इंदौर में अविजित भारतीय टीम

    इंदौर के आंकड़े देखकर लग रहा है कि टीम इंडिया सीरीज पर कब्‍जा जमा सकती है। इंदौर के स्‍टेडियम में वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद दमदार है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। टीम इंडिया ने 2006 से लेकर 2023 तक इंदौर में 7 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान मैन इन ब्‍ल्‍यू ने सभी मुकाबलों में जीत प्राप्‍त की है। ऐसे में भारत अब रविवार को जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

    1 बार न्‍यूजीलैंड से टक्‍कर

    होल्‍कर स्‍टेडियम में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 1 वनडे मैच खेला गया है। 24 जनवरी, 2023 को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने कीवी टीम को 90 रन से मात दी थी। तत्‍कालीन कप्‍तान रोहित शर्मा (101) और शुभमन गिल (112) के शतक के बाद हार्दिक पांड्या (54) की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए थे। जवाब में डेवोन कॉनवे (138) के शतक के बाद भी न्‍यूजीलैंड टीम 295 रन पर सिमट गई थी। भारत की ओर से कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को 3-3 सफलताएं मिली थीं।

    इंदौर में वनडे में भारत का प्रदर्शन

    • 15 अप्रैल 2006: भारत बनाम इंग्‍लैंड- इंडिया 7 विकेट से जीता।
    • 17 नवंबर 2008: भारत बनाम इंग्‍लैंड- इंडिया 4 रन से जीता।
    • 8 दिसंबर 2011: भारत बनाम वेस्‍टइंडीज- इंडिया 153 रन से जीता।
    • 14 अक्‍टूबर 2015: भारत बनाम साउथ अफ्रीका- इंडिया 22 रन से जीता।
    • 24 सितंबर 2017: भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया- इंडिया 5 विकेट से जीता।
    • 24 जनवरी 2023: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड- इंडिया 90 रन से जीता।
    • 24 सितंबर 2023: भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया- इंडिया 90 रन से जीता।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: होल्कर स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज लाएंगे सुनामी? इंदौर की पिच का ऐसा रहेगा मिजाज

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Playing 11: Ayush Badoni करेंगे डेब्‍यू! तेज गेंदबाज होगा बाहर? सीरीज जीतने के लिए बड़ा बदलाव करेगी टीम इंडिया