Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 3rd ODI: होल्कर स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज लाएंगे सुनामी? इंदौर की पिच का ऐसा रहेगा मिजाज

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

    इंदौर के स्‍टेडियम की बात करें तो यह सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस मैदान पर बड़े-बड़े स्‍कोर भी देखने को मिलते हैं। सर्दी ...और पढ़ें

    सीरीज जीतने पर भारत की नजर।

    सीरीज जीतने पर भारत की नजर।

    HighLights

    1. सीरीज जीतने पर भारत की नजर 

    2. 1-1 की बराबरी पर है सीरीज

    3. इंदौर में हो सकता हाई स्‍कोरिंग मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय और न्‍यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्‍कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में इंदौर में जीतने वाली टीम इस पर कब्‍जा जमाएगी। दोनों टीमों की कोशिश हर हाल में तीसरे वनडे को जीतने पर होगी।

    इंदौर के स्‍टेडियम की बात करें तो यह सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस मैदान पर बड़े-बड़े स्‍कोर भी देखने को मिलते हैं। सर्दी और ओस फैक्‍टर को देखते हुए तीसरे वनडे में टॉस निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

    पिच का हाल

    इंदौर के स्टेडियम की पिच को भारत की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी पिचों में से एक माना जाता है। यहां सतह काफी फ्लैट है, ऐसे में गेंद और बल्‍ले का बेहतरीन संपर्क होता है। साथ ही बैटर्स को शॉट खेलने में काफी आसानी रहती है। मुकाबले की शुरुआत में गेंद से थोड़ी स्विंग मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्‍लेबाजों का काम भी आसान होता जाता है।

    मौसम का मिजाज

    रविवार को इंदौर के मौसम की बात करें तो यह मुकाबले के माकूल होगा। दिन में बादल साफ रहेंगे और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, जैसे-जैसे सूर्य अस्‍त होगा, हल्‍की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को हल्‍की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    काली मिट्टी का इस्‍तेमाल

    पिच क्यूरेटर मनोहर जामले ने News 18 को बताया कि पिच बनाने में काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। इंदौर में पहले भी हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। रविवार को भी दर्शकों को ऐसा ही देखने को मिल सकता है। मुकाबले में ओस का फैक्‍टर हो सकता है। बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ी परेशानी हो सकती है। ओस के कारण मिट्टी गेंद को थोड़ा होल्ड करती है। ऐसे में यह बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो जाता है।

    भारत का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम ने इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं। इस मैदान पर भारतीय टीम अविजित है। टीम इंडिया ने मालवा की धरती पर सभी 7 मैच जीते हैं। ऐसे में शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम की नजर 8वीं जीत के साथ ही सीरीज पर कब्‍जा जमाने पर होगी। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Playing 11: Ayush Badoni करेंगे डेब्‍यू! तेज गेंदबाज होगा बाहर? सीरीज जीतने के लिए बड़ा बदलाव करेगी टीम इंडिया

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: निर्णायक मैच में भिड़ेंगी भारत-न्‍यूजीलैंड टीम, कैसे टीवी और मोबाइल पर देख पाएंगे यह मैच?