Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs RR: जोफ्रा आर्चर के 'चौके' ने हैदराबाद को किया घायल, रॉयल्स के नाम बरसे रिकॉर्ड

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 08:36 PM (IST)

    राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर हैदराबाद को परेशानी में डाल दिया। इसी के साथ आर्चर और राजस्था ...और पढ़ें

    जोफ्रा आर्चर ने किया बड़ा काम (Pic Credit- IPL)

    जोफ्रा आर्चर ने किया बड़ा काम (Pic Credit- IPL)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जोफ्रा आर्चर अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल-2026 में वह राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी की जान है। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए आर्चर ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई और मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया। इसी के साथ आर्चर ने एक चौका मार दिया।

    आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। आर्चर की गेंद को अभिषेक ने छह रनों के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और हवा में गई। रवि बिश्नोई ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।

    आर्चर ने जमा दिया चौका

    इसी के साथ आर्चर ने एक खास चौका जमाया जिससे हैदराबाद की टीम घायल हो गई। आर्चर आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक को आउट कर आर्चर ने आईपीएल मैच की पहली गेंद पर बल्लेबाजों को आउट करने की संख्या चार कर ली। इस मामले में पहले नंबर पर मोहम्मद शमी है जो इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पांच बार आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है।

    वहीं अभिषेक भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जो एक साल में सात बार शून्य पर आउट हुआ है। अभिषेक इसी साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

    राजस्थान के नाम भी रिकॉर्ड

    ये 24वीं बार है जब राजस्थान को अपनी पहली सफलता तब मिली है जब उसकी विपक्षी टीम का खाता नहीं खुला है। ऐसा करने के मामले में राजस्थान नंबर-1 है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है जिसने 22 बार अपना पहला विकेट तब लिया जब दूसरी टीम के स्कोरबोर्ड पर एक भी रन नहीं था। वहीं राजस्थान ने 12वीं बार पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टिम डेविड को अंपायर की बात नहीं मानने का भुगतना पड़ा खामियाजा, Hardik Pandya पर भी चला BCCI का हंटर

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के शेड्यूल में BCCI ने अचानक किया बड़ा बदलाव, चेन्नई-गुजरात मुकाबले का बदला वेन्यू