टिम डेविड को अंपायर की बात नहीं मानने का भुगतना पड़ा खामियाजा, Hardik Pandya पर भी चला BCCI का हंटर
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दो खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा है। BCCI ने बेंगलुरु के टिम डेविड और मुंबई के कप् ...और पढ़ें

टिम डेविड-हार्दिक पांड्या
HighLights
बेंगुलरु ने मुंबई को 18 रनों से हराया
टिम डेविड पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना
हार्दिक पांड्या के खिलाफ भी एक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लिया है। उन्होंने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में नियमों का उल्लंघन किया था। इसकी वजह से उनके खिलाफ बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। डेविड ने अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं किया और इसी वजह से उनके खिलाफ एक्शन लिया गया।
बेंगलुरु के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है। वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एमआई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी डेविड ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की वजह से ही आरसीबी की टीम 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी थी। ऐसे में उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है। तो वहीं मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना लगा है।
टिम डेविड पर लगा जुर्माना
बेंगलुरु की पारी के 18वें ओवर के दौरान अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया था। इसके बाद डेविड गेंद को बार-बार देख रहे थे और अंपायर के मांगने के बावजूद नहीं दे रहे थे। उनकी इस हरकत को अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करना पाया गया और इसी वजह से मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया।
इस मामले पर आईपीएल ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नंबर 20 के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के लेवल का उल्लंघन करते पाया गया। उनके ऊपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। डेविड ने अपना अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दिए गए दंड को स्वीकार किया।"
खबरें और भी
हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना लगा। हार्दिक के ऊपर मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। एमआई ने तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए, जिसकी वजह से उनके ऊपर फाइन लगा है। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन था। ये सीजन में पहली बार हुआ, जिसकी वजह से उनके ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगा है।