विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: Jasprit Bumrah ने ड्रामेबाज अंदाज में ख्‍वाजा का किया शिकार, इस साल 'स्‍पेशल फिफ्टी' जड़ रचा इतिहास

Published: Fri, 06 Dec 2024 07:16 PM (IST)

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने उस्‍मान ख्‍वाजा को बनाया शिकार। इमेज- बीसीसीआई
जसप्रीत बुमराह ने उस्‍मान ख्‍वाजा को बनाया शिकार। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने झटका 1 विकेट
  2. बुमराह ने उस्‍मान ख्‍वाजा को बनाया शिकार
  3. भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 180 रन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एडिलेड में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्‍ट में बर्थडे ब्‍वॉय जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्‍लेबाज उस्‍मान ख्‍वाजा को कप्‍तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने एक खास कीर्तिमान भी अपने नाम किया। बुमराह ने इस साल टेस्‍ट में स्‍पेशल फिफ्टी जड़ दी है।

बुमराह के इस साल टेस्‍ट में 50 विकेट पूरे

दरअसल, उस्‍मान ख्‍वाजा का विकेट लेते ही बुमराह इस साल टेस्‍ट में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने 2024 में अब तक खेले 11 टेस्‍ट की 21 पारियों में 15.20 की औसत और 2.96 की इकॉनमी से 50 शिकार किए हैं। बुमराह ने पहले ख्‍वाजा को परेशान किया और फिर पहली स्लिप पर रोहित के हाथों कैच आउट करा दिया। गेंद ख्‍वाजा के बल्‍ले का किनारा लेकर भारतीय कप्‍तान के हाथों में समा गई।

इस साल टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा विकेट

  • जसप्रीत बुमराह: 50 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन: 46 विकेट
  • शोएब बशीर: 45 विकेट
  • गस एटकिंसन: 44 विकेट
  • रवींद्र जडेजा: 44 विकेट

ये भी पढ़ें: Nitish Reddy ने डटकर किया कंगारुओं का सामना, भारत के लिए बने संकटमोचक; पिता को रोता देख क्रिकेटर बनने की ठानी थी

खास क्‍लब में बुमराह की एंट्री

बुमराह एक कैलेंडर वर्ष में 50 टेस्‍ट विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। इससे पहले महान भारतीय क्रिकेट कपिल देव और जहीर खान ने भी यह कारनामा किया है। कपिल देव ने साल 1979 में 74 विकेट और 1983 में 75 विकेट अपने नाम किए थे। साथ ही साल 2002 में जहीर खान ने 51 विकेट झटके थे। अब बुमराह की भी इस खास क्‍लब में एंट्री हो गई है।

एक कैलेंडर वर्ष में 50+ विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

  • 74 विकेट: कपिल देव (1979)
  • 75 विकेट: कपिल देव (1983)
  • 51 विकेट: जहीर खान (2002)
  • 50 विकेट: जसप्रीत बुमराह (2024)*

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test: कंगारुओं के नाम रहा एडिलेड टेस्‍ट का पहला दिन, दमदार गेंदबाजी के बाद की ठोस शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।