Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अविश्‍वसनीय रिकॉर्ड: 3 ओवर में समेट दी टीम, Laura Cardaso ने T20I में मेंस-विमंस में किया सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:50 PM (GMT+05:30)

    ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने इतिहास रच दिया है। वह मेंस और विमंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही पारी में 9 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी ब ...और पढ़ें

    लौरा कार्डोसो ने इतिहास रच दिया है।

    लौरा कार्डोसो ने इतिहास रच दिया है।

    HighLights

    1. 13 रन पर सिमट गई पूरी टीम 

    2. 189 रन से जीती ब्राजील टीम

    3. सोनम येशे का रिकॉर्ड टूट गया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने इतिहास रच दिया है। वह मेंस और विमंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही पारी में 9 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 4 रन देकर 9 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 1.30 रही।

    येशे ने लिए थे 8 विकेट

    यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन बोत्सवाना क्रिकेट एसोसिएशन के ओवल 2 गैबोरोन में खेले गए बीसीए कालाहारी महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हुआ। पिछला रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था।

    येशे ने 2025 में मेंस टी20 इंटरनेशनल मैच में म्यांमार के खिलाफ 7 रन देकर 8 विकेट लिए थे। आईसीसी के अनुसार, महिलाओं के टी20 इंटरनेशल मैचों में कार्डोसो ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ इंडोनेशिया की रोहमलिया रोहमलिया के 7/0 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

    ब्राजील ने बनाए थे 202 रन

    गुरुवार को मैच में पहले ब्राजील ने रोबर्टा एवरी (35 गेंदों में 48 रन) और मोननिक मचाडो (41 गेंदों में 69 रन नाबाद) की शानदार पारियों की बदौलत 202 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कार्डोसो की शानदार गेंदबाजी दूसरे ओवर में शुरू हुई, जब उन्होंने हैट्रिक ली। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में चार और विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली। छठे ओवर में दो और विकेट लेकर उन्होंने एक पारी में नौ विकेट पूरे किए।

    खबरें और भी

    मैरिएन आर्टुर ने लिया एक विकेट

    • अंतिम विकेट मैरिएन आर्टुर ने लिया। लेसोथो की टीम 6.2 ओवर में मात्र 13 रन पर ऑल आउट हो गई और ब्राजील को 189 रनों से जीत मिली।
    • ब्राजील पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है। पिछले मैच में उन्होंने जाम्बिया महिला टीम को 174 रनों से हराया था।
    • कार्डोसो ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम का नेतृत्व किया, वहीं लौरा अगाथा ने 62 रन बनाए।
    • दोनों ने मिलकर 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को 200/5 के स्कोर तक पहुंचाया।
    • उस मैच में जाम्बिया की पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई और वे कभी वापसी नहीं कर पाए।
    • टीम 15.1 ओवर में मात्र 26 रन पर ऑल आउट हो गई। मारिया रिबेरो ने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्डोसो ने तीन विकेट चटकाए थे।

    यह भी पढ़ें- India vs Zimbabwe T20I: इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने शेड्यूल का किया एलान

    यह भी पढ़ें- ICC Rankings में 'भूचाल', टॉप-100 से भी बाहर था जो प्लेयर उसने काटा बवाल; हार्दिक-गिल ने झेला तगड़ा नुकसान