Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट, मयंक यादव ने की भुवनेश्वर कुमार के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:43 PM (IST)

    जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में रविवार को भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

    मयंक यादव

    मयंक यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में रविवार को भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इतिहास रच दिया। 193 रन चेज करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे को मयंक ने पहला झटका दिया। पहले ओवर की पहली गेंद पर मयंक ने ब्रायन बेनेट को वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही मयंक ने भुवनेश्‍वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

    पहली गेंद पर 3 बार विकेट

    मयंक अब T20I पारी की पहली गेंद पर 3 बार विकेट लेने वाले संयुक्‍त रूप से पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। मयंक ने 6 पारियों में ऐसा किया। वहीं भुवनेश्‍वर कुमार 86 पारियों में यह कारनामा कर पाए थे।

     

     

    T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    • भुवनेश्वर कुमार (तीन बार)
    • मयंक यादव (तीन बार)
    • हार्दिक पांड्या (दो बार)
    • अर्शदीप सिंह (दो बार)
    • रविचंद्रन अश्विन (एक बार)

    T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय

    • भुवनेश्वर कुमार बनाम SL (2022)
    • भुवनेश्वर कुमार बनाम ENG (2022)
    • भुवनेश्वर कुमार बनाम ZIM (2022)
    • हार्दिक पांड्या बनाम WI (2023)
    • अर्शदीप सिंह बनाम USA (2024)
    • मयंक यादव बनाम BAN (2024)
    • हार्दिक पांड्या बनाम PAK (2025)
    • अर्शदीप सिंह बनाम ENG (2026)
    • मयंक यादव बनाम ZIM (2026)
    • मयंक यादव बनाम ZIM (2026)*

    वैभव ने लगाया अर्धशतक

    मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने वैभव के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। 15 साल के वैभव ने 49 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 29 और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 27 रनों का योगदान दिया।

    यह भी पढ़ें- ZIM vs IND 3rd T20I Live: रवि बिश्नोई ने चटकाया बेन करन का विकेट, जिम्‍बाब्‍वे को लगा चौथा झटका

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए T20I में खास कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    खबरें और भी