MI vs RR: मुंबई के खिलाफ फ्लॉप होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का इतिहास के पन्नों में नाम हुआ दर्ज, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो दुनिया का कोई बल्लेबाज अब तक नहीं कर सका है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो जैसे मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। वे मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए और उन्हें मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि, सस्ते में आउट होने के बावजूद भी सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो दुनिया का कोई बल्लेबाज अब तक नहीं कर सका है।
15 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 में कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने सीजन में 583 रन बनाए हैं। सूर्यवंशी ने सीजन में सभी दिग्गज गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है, जिसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 583 रन बनाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सूर्यवंशी ने ऐसा खास कारनामा किया है, जो दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका है।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सूर्यवंशी के नाम पर मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले आईपीएल 2026 में 579 रन दर्ज थे। उन्होंने जैसे ही 2 रन बनाए, इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वो अब 20 से कम उम्र में टी20 के किसी एक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 580 रन बनाए थे। अब सूर्यवंशी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन (20 से कम उम्र में)-
वैभव सूर्यवंशी - 583 (आईपीएल)
देवदत्त पडिक्कल - 580 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी)
तिलक वर्मा - 397 (आईपीएल)
लुहान-ड्रे प्रिटोरियस - 397 (एसए20)
विल स्मीड - 385 (वैइटालिटी ब्लास्ट)
खबरें और भी
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में खेलते हुए 41.64 की औसत और 232.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 583 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। वे मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना सके और उन्हें दीपक चाहर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज का इस मुकाबले में बल्ला नहीं चला, जिससे राजस्थान की शुरुआत खराब रही।