विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निकोलस पूरन ने MLC में जड़ा तूफानी शतक, बस एक गेंद से बच गया क्रिस गेल का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड; बहुत पीछे छूटे वैभव सूर्यवंशी

Published: Thu, 16 Jul 2026 12:47 PM (IST)

मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए निकोलस पूरन ने 31 गेंद पर शतक लगाकर कोहरमा मचा दिया।

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन

HighLights

  1. वॉशिंगटन फ्रीडम और MI न्यूयॉर्क के बीच हुआ मैच

  2. वॉशिंगटन फ्रीडम ने MI न्यूयॉर्क को दी करारी शिकस्‍त

  3. निकोलस पूरन ने 31 गेंदों पर जड़ दिया शानदार शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया। आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी थी। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे। हालांकि, वह 1 गेंद से गेल की बराबरी करने से चूक गए।

मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) की ओर से खेलते हुए निकोलस पूरन ने 31 गेंद पर शतक लगाकर कोहरमा मचा दिया। उन्‍होंने वॉशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के खिलाफ 33 गेंद पर 106 रन की पारी खेली।

इस दौरान पूरन ने बाउंड्री की बरसात की। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 5 चौके और 13 शानदार छक्‍के लगाए। यह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का सबसे तेज शतक है। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में इस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 2024 में 27 गेंदों पर शतक ठोका था।

फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक

  • 30 गेंद: क्रिस गेल
  • 31 गेंद: निकोलस पूरन
  • 35 गेंद: फिन एलन
  • 35 गेंद: वैभव सूर्यवंशी
  • 35 गेंद: उस्मान खान
  • 36 गेंद: वैभव सूर्यवंशी
 
 

एमआई न्यूयॉर्क टीम टूर्नामेंट से बाहर

मुकाबले की बात करें तो निकोलस पूरन के शतक की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक (51) और कीरोन पोलार्ड (64) ने फिफ्टी लगाई। वहीं रचिन रवींद्र के खाते में 4 विकेट आए। जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 8 गेंद पहले ही टारगेट चेज कर लिया और 6 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।

वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ और एंड्रिस गौस ने शतक लगाया। स्मिथ 48 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए। वहीं गौस ने 51 गेंदों पर 132 रन कूट दिए। एलिमिनेटर में इस हार के साथ एमआई न्यूयॉर्क टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

यह भी पढ़ें- चार चौके और तीन छक्के... 222 का स्ट्राइक रेट, आंद्रे रसेल के तूफान ने उड़ाए परखच्चे

यह भी पढ़ें- MLC में नहीं खेल पाएंगे रविचंद्रन अश्विन, अचानक मिली बुरी खबर; ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।