विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार चौके और तीन छक्के... 222 का स्ट्राइक रेट, आंद्रे रसेल के तूफान ने उड़ाए परखच्चे

Published: Sat, 11 Jul 2026 03:40 PM (IST)

आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस को 11 ...और पढ़ें

आंदे रसेल  ने मचाई तबाही

आंदे रसेल ने मचाई तबाही

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आंद्रे रसेल जिस दिन अपने रंग में आ जाते हैं तो फिर किसी की खैर नहीं होती। उनका बल्ला आग उगलता है तो गेंदें कहर बरपाती है। रसेल ने ऐसा ही कुछ मेजर लीग क्रिकेट में खेले गए मैच में किया। लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रसेल के तूफान के सामने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस की टीम छह गई और 11 रनों से मैच हार गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। यूनिकॉर्नस की टीम पांच गेंद पहले 173 रनों पर ऑल आउट हो गई। रसेल ने अपने हरफनमौल खेल से टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया, लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया।

पहले बल्ले से काटा गदर

रसेल ने इस मैच में पहले बल्ले से तूफान खड़ा किया। उन्होंने महज 18 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा। वैसे टीम के लिए सबसे ज्यादा 52 रन कोलिन मुनरो ने बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के मारे। मैथ्यू ट्रॉम्प ने 28 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।

मैथ्यू ने आखिरी के ओवरों में तूफानी पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यूनिकॉर्नस के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने दो विकेट अपने नाम किए।

गेंदबाजी में दिखाया कमाल

बल्ले के बाद रसेल ने गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाया। उन्होंने 3.1 ओवरों में 42 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने आखिरी एरॉन हार्डी, ब्रॉडी काउच और हारिस के विकेट लिए। रऊफ का विकेट लेकर उन्होंने यूनिकॉर्नस की पारी खत्म कर दी। यूनिकॉर्नस की टीम के लिए सबसे ज्यादा हसन खान ने बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। हम्माद आजम ने 19 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली।

नाइट राइडर्स के कप्तान जेसन होल्डर ने शुरुआती विकेट लेकर सैन फ्रांसिस्को को कमजोर कर दिया था। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए और इसी कारण उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें- MLC में नहीं खेल पाएंगे रविचंद्रन अश्विन, अचानक मिली बुरी खबर; ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

यह भी पढ़ें- श्रीलंकाई क्रिकेटर का कमाल, अमेरिका में झटके चार गेंदों पर 4 विकेट, सुपर किंग्स को दी न भूलने वाली हार