Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs GT: साई सुदर्शन के शतक से उड़े कई रिकॉर्ड्स, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने नंबर-1

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन ने शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और आईपीएल में पहले नंबर पर ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन का शतक

    साई सुदर्शन का शतक

    HighLights

    1. साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगाया शतक

    2. साई सुदर्शन ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

    3. सुदर्शन ने शतक लगाकर बनाए कई रिकॉर्ड्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था। सुदर्शन ने अपनी पारी से कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। उन्होंने 58 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    सुदर्शन अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि, बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। सुदर्शन आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई और रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

    साई सुदर्शन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

    साई सुदर्शन ने बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल करियर में 2000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वे पारियों के लिहाज से सबसे तेज ये कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सुदर्शन ने 47 पारियों में 2000 रन पूरे किए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था। गेल ने 48 पारियों में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

    IPL में सबसे तेज 2000 रन (पारियों के हिसाब से)-

    • साई सुदर्शन - 47
    • क्रिस गेल - 48
    • शॉन मार्श - 52
    • ऋतुराज गायकवाड़ - 57
    • केएल राहुल - 60

    विराट कोहली की लिस्ट में बनाई जगह

    सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच बेंगलुरु के खिलाफ पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने विराट कोहली की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। दरअसल, आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के मामले में गिल और सुदर्शन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वे आईपीएल में अब तक 8 बार ये कारनामा किया है। लिस्ट में विराट कोहली और एबी डी विलियर्स पहले स्थान पर काबिज हैं।

    खबरें और भी

    IPL में किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक शतकीय साझेदारी-

    • विराट कोहली और एबी डी विलियर्स - 10
    • विराट कोहली और क्रिस गेल - 9
    • साई सुदर्शन और शुभमन गिल - 8

    सुदर्शन ने अभिषेक-सहवाग की लिस्ट में बनाई जगह

    सुदर्शन ने अपनी इस पारी से एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर 5 बल्लेबाज हैं, जिसमें सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है।

    सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (भारतीय)-

    • अभिषेक शर्मा - 1193
    • वीरेंद्र सहवाग - 1211
    • ऋषभ पंत - 1306
    • यशस्वी जायसवाल - 1326
    • युसूफ पठान - 1353
    • साई सुदर्शन - 1361

    यह भी पढ़ें- 'एक तीर से दो शिकार', संजू सैमसन ने शतक ठोक दिग्गजों को बनाया अपना मुरीद; जमकर हो रही तारीफ

    यह भी पढ़ें- KKR से क्यों हुई थी श्रेयस अय्यर की छुट्टी? फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच ने बताई अंदर की बात, मालिकों को कहा 'शुक्रिया'