ENG vs IND: कप्तान बनते ही Shreyas Iyer का बड़ा धमाका, 5000 इंटरनेशनल रन पूरे कर दिग्गजों की लिस्ट में मारी एंट्री
कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई मैच में 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा। साथ ही उन्होंने अपने 5000 ...और पढ़ें
-1782970436869_m.webp)
Shreyas Iyer ने 5000 इंटरनेशनल रन पूरे किए
HighLights
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान बनाया रिकॉर्ड
इंग्लैंड में जाकर टी20 में फिफ्ट लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने अय्यर
अय्यर ने कोहली का भी तोड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश से धुला। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और मैच रद करना पड़ा।
मैच में अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी खेली। वे इंग्लैंड में टी-20 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इतना ही नहीं, अय्यर ने अपने 5000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए।
Shreyas Iyer ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
पहली पारी के 15वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी की। टी-20 में यह उनकी 9वीं और बतौर भारतीय कप्तान पहली फिफ्टी है। श्रेयस इंग्लैंड में जाकर टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
उन्होंने 68 रन बनाए। इतना ही नहीं, ये इंग्लैंड के मैदान पर टी-20 में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने इस दौरान विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा। कोहली ने 2018 में कार्डिफ के मैदान पर 47 रन बनाए थे।
खबरें और भी
अय्यर ने 14 टेस्ट की 24 पारियों में 811 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 79 वनडे मैच की 73 पारियों में 3035 रन बनाए हैं। उनके नाम 54 टी20 मैचों में 50 पारियों में 1185 रन भी दर्ज हैं।
उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री मारी, जिन्होंने भारत के लिए सबसे तेज 5000 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे तेज 5000 इंटरनेशनल रन 113 पाकियों में विराट ने बनाए हैं। वहीं, सचिन ने 121 पारियों में 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।
कप्तान Shreyas Iyer-अभिषेक ने संभाली पारी
दरअसल, पहले टी20आई मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन एक रन बनाकर आउट हुए और ईशान किशन शून्य पर रन आउट हुए, जिससे मेहमान टीम दबाव में आ गई। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने टीम की पारी को संभाला और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 24 गेंदों पर 59 रनों की तूफानी पारी खेली।
इस पारी के दौरान बाएं हाथ का यह बल्लेबाज फुल मेंबर देशों में सबसे तेज 100 T20I छक्के लगाने वाला खिलाड़ी भी बन गया। उन्होंने एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा।
अभिषेक के आउट होने के बाद कप्तान अय्यर ने पूरी पारी की कमान संभाल ली। उन्होंने पहले तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और फिर शिवम दुबे के साथ एक और अहम साझेदारी की, जिससे भारत ने मिडिल ओवर्स में लय बरकरार रखी।
दुबे ने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर टीम को अहम योगदान दिया। साकिब महमूद के 3/33 के दम पर इंग्लैंड ने आखिरी ओवर्स में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत फिर भी 189/7 का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रहा।