IND vs ENG 2nd T20: रात 10 बजे नहीं, तो फिर कब? इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के दूसरा टी20 मैच की टाइमिंग करें नोट
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20आई बारिश के कारण रद्द हो गया। अब दूसरा टी20आई मैच 4 जुलाई को शाम 7 बजे से स्ट्रेटफोर्ड के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउ ...और पढ़ें

कितने बजे से शुरू होगा IND vs ENG 2nd T20I?
HighLights
IND vs ENG: पहला टी20आई मैच बारिश से धुला
4 जुलाई को खेला जाएगा इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का दूसरा टी20आई
रात 10 बजे नहीं, इतने बजे से शुरू होगा India vs England 2nd T20I
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। England Versus India 2nd T20I Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुला। अब दूसरा टी20आई मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से नहीं, बल्कि शाम 7 बजे से शुरू होगा। दूसरा टी20आई मैच स्ट्रेटफोर्ड स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं ये मैच फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं?
कितने बजे से शुरू होगा IND vs ENG 2nd T20I?
इंग्लैंड और इंडिया के बीच दूसरा टी20आई मैच रात 7 बजे से शुरू होगा। जबकि इसका टॉस 6:30 बजे शाम को होगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का दूसरा टी20आई मैच फैंस कहां देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम इंडिया का दूसरा टी20आई मैच फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनल पर, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
पहला टी20आई मैच बारिश से धुला
इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की पारी के बाद बारिश के कारण मैच रद हो गया। भारत के प्रारंभिक बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर सामने आई। संजू सैमसन (1) और फिर दुनिया के नंबर-1 टी20 बैटर बने ईशान किशन बिना खाता खोले ही गैर जिम्मेदाराना तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
लेकिन अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम को पूरे 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन तक पहुंचाया। शिवम दुबे ने 42 रन का अहम योगदान दिया।
खबरें और भी
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 4 छक्के और 6 चौके लगाए। इससे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर के 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने। वहीं, सबसे कम गेंदों में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।