Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shreyas Iyer ने पहला IPL शतक जड़कर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स, सहवाग-कोहली के खास क्लब में भी मारी एंट्री

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:03 AM (IST)

    श्रेयस अय्यर के नाबाद 101 रन और प्रभसिमरन के 69 रन की बदौलत पंजाब किंग्स ने 197 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया। यह अय्यर का आईपीएल में पहला श ...और पढ़ें

    LSG vs PBKS: Shreyas Iyer ने 4 बड़े कारनामे किए

    LSG vs PBKS: Shreyas Iyer ने 4 बड़े कारनामे किए 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer Stats: श्रेयस अय्यर (नाबाद 101 रन) के तूफानी शतक और प्रभसिमरन (69) की शानदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 197 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18 ओवर में हासिल किया। आईपीएल इतिहास में ये अय्यर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही।

    उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की पहली आईपीएल सेंचुरी ठोककर कई रिकॉर्ड्स तबाह किए। उन्होंने 51 गेंदों पर 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस बेमिसाल पारी के दम पर पंजाब (PBKS) ने सिर्फ जीत नहीं दर्ज की, बल्कि प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा और रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

    Shreyas Iyer ने 4 बड़े कारनामे किए 

    • श्रेयस अय्यर ने आईपीएल (Shreyas Iyer Maiden IPL Ton) में अपना पहला शतक जड़ा, जबकि बतौर पंजाब किंग्स के कप्तान शतक जड़ने वाले वह महज तीसरे बैटर बने। उनसे पहले ये कारनामा साला 2020 में आरसीबी के खिलाफ 132 रन बनाकर केएल राहुल ने किया था, जबकि साल 2011 में एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ 106 रन बनाकर किया था।
    • आईपीएल में रन चेज करते हुए शतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम शामिल हो गया। वे आईपीएल चेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। इस मामले में वीरेंद्र सहवाग (119 रन बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2011), विराट कोहली (नाबाद 108 रन, बनाम आरपीएस 2016) और संजू सैमसन (119 रन बनाम पंजाब किंग्स, 2021) ही उनसे आगे हैं।
    • पंजाब किंग्स ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार (9) 200+ रन बनाना का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की बराबरी की। 
    • साथ ही श्रेयस अय्यर के शतक के बाद एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक (14) लगाने का रिकॉर्ड भी बना। इस तरह 2024 आईपीएल सीजन के रिकॉर्ड की बराबरी हुई।

    एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक

    IPL 2026 में 14

    IPL 2024 में 14

    IPL 2023 में 12

    IPL 2025 में 9

    IPL 2022 में 8

    यह भी पढ़ें- 'जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व...', बेटे Arjun Tendulkar के लिए पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल पोस्ट

    यह भी पढ़ें- 'हमारा सपोर्ट MI को...', PBKS की जीत के बाद कप्तान Shreyas Iyer ने क्यों कहा ऐसा? बयान तेजी से VIRAL


    खबरें और भी