विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट का बदल दिया इतिहास, बल्ले से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:02 PM (GMT+05:30)

स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल कर दिया है। उन्होंने महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ खेलते हुए खास रिकॉर्ड बनाया है।

स्मृति मंधाना (फोटो: BCCI)

स्मृति मंधाना (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला क्रिकेट के इतिहास को बदल दिया है और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 का आगाज थाईलैंड के खिलाफ किया और पहले ही मैच में मंधाना ने इतिहास रच दिया है।

मंधाना थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भाग्यशाली नहीं रहीं। उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स लगाने शुरू किए थे लेकिन दुर्भाग्यवश वे रन आउट हो गईं और बड़ी पारी नहीं खेल सकी। हालांकि, अपनी 19 रनों की पारी में ही उन्होंने इतिहास रच दिया और सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वे अब भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज से पीछे हैं। मंधाना ने बेट्स को इस मामले में फिलहाल पीछे छोड़ा है। वे थाईलैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गई, जिसमें 4 चौके शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने लिस्ट में दूसरे स्थान पर खुद को पहुंचा दिया। उन्हें बेट्स को पीछे छोड़ने के लिए 4 रनों की जरूरत थी और चार रन बनाते ही मंधाना ने इतिहास रच दिया।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • मिताली राज (भारत) - 10868
  • स्मृति मंधाना )भारत) - 10756
  • सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 10740
  • चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) - 10273
  • स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) - 10007

स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल करियर

मंधाना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 172 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.18 की औसत और 125.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 4557 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। 120 वनडे मैचों में मंधाना के बल्ले से 47.88 की औसत के साथ 5411 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में मंधाना ने 14 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ की बल्लेबाज की 9 मैचों में 788 रन बनाए हैं, जिसमें दो सैकड़ा और पांच फिफ्टी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- IND W vs THAI W LIVE Score: महिला एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ भारत ने गंवाया तीसरा विकेट, कप्तान हरमनप्रीत नहीं कर सकी कमाल

यह भी पढ़ें- IND W vs THAI W: प्रतिका रावल का हुआ T20I डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने थमाई कैप