IND W vs THAI W: प्रतिका रावल का हुआ T20I डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने थमाई कैप
प्रतिका रावल ने महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, जहां कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें कैप सौंपी।

प्रतिका रावल का डेब्यू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाज प्रतिका रावल को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है। वे पहली बार इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेलती हुई दिखाई देंगी। इससे पहले वे टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट मैच खेल चुकी हैं लेकिन पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलती हुई दिखाई देंगी।
प्रतिका ने 2024 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की छाप वनडे क्रिकेट में छोड़ी और 50 ओवर की क्रिकेट में टीम इंडिया की अहम सदस्य बन गई। इसी साल मार्च में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने डेब्यू किया था। अब टी20 क्रिकेट में भी उन्हें मौका मिला है। हालांकि, उन्हें जब महिला एशिया कप 2026 की टीम में शामिल किया गया था, तो उनकी खूब आलोचना हुई थी।
प्रतिका रावल ने T20I में किया डेब्यू
महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ प्रतिका रावल को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला। उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 की कैप थमाई। प्रतिका टेस्ट और वनडे में भारत की अगुवाई कर चुकी हैं और अब उनके पास टी20 में खुद को साबित करने का मौका है। प्रतिका का जब एशिया कप की टीम में सेलेक्शन हुआ था, तो इसे लेकर खूब आलोचना हुई थी।
रावल के टी20 फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वनडे क्रिकेट में भी उनका स्ट्राइक रेट 82.35 की रही है। इसी वजह से उनके सेलेक्शन को लेकर आलोचना हो रही थी। बता दें कि जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल हो गई थी और उनकी जगह टीम में प्रतिका रावल को मौका दिया गया था। अब उनके पास खुद को साबित करने का मौका है।
प्रतिका रावल का पहला टी20 मैच
प्रतिका रावल का ये पहला टी20 मैच है। वे किसी लीग में भी खेलती हुई नहीं दिखी हैं। इसका कारण उनका स्ट्राइक रेट रहा है। हालांकि, अब भारत के लिए पहली बार इस फॉर्मेट में खेलती हुई दिखाई देंगी। ऐसे में उनके लिए ये बड़ी चुनौती है।
