SRH vs CSK: ईशान किशन के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस अनचाही लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनका नाम ऐसी लिस्ट में शामिल हुआ है, जहां पर देखकर उन्हें खुद अफसो ...और पढ़ें

ईशान किशन
HighLights
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच
ईशान किशन के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
चेन्नई के खिलाफ किशन का नहीं खुला खाता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का नाम आईपीएल के एक शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया है। हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजरा है। उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि, पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन हीरो बनकर उभरे। दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट हासिल किए।
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद को बेहतर गेंदबाजी की प्रफुल्ल से उम्मीद थी लेकिन वे पहले दो ओवरों में 39 रन खर्च कर दिए। हालांकि, मैच में कप्तान ईशान किशन के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। किशन का मैच में बल्ला भी नहीं चला और वे गोल्डन डक पर आउट हो गए। इससे पहले वे मुकाबले में टॉस हार गए और इसी के साथ उनका नाम शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया।
ईशान किशन का नाम शर्मनाक लिस्ट में शामिल
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन टॉस हार गए। मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और एसआरएच की टीम बैटिंग करने उतरी। ईशान आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जो अपने पहले 6 टॉस लगातार हारे हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम पर दर्ज था। मिलर 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कप्तान थे और लगातार 5 टॉस हारे थे।
इसके अलावा वे हैदराबाद के लिए लगातार सबसे अधिक टॉस हारने वाले कप्तान की लिस्ट में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। वॉर्नर हैदराबाद के कप्तान के तौर पर 2015 में 6 टॉस हारे थे। किशन भी 6 टॉस के साथ उनके बराबर पहुंच गए हैं। तो वहीं लिस्ट में तीसरे स्थान पर केन विलियमसन का नाम शामिल है। विलियनसम को 2019 में लगातार 5 टॉस में हार का सामना करना पड़ा था।
खबरें और भी
ईशान किशन का गोल्डन डक
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में किशन का बल्ला नहीं चला। वे पहली गेंद पर आउट हो गए और अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें मुकेश चौधरी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। पिछले मैच में 91 रनों की पारी खेलने के बाद वे इस मुकाबले में फ्लॉप हो गए।