WI vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कारनामा, 5 विकेट लेकर तोड़ डाला इमरान खान का 'बेजोड़' रिकॉर्ड
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इमरान खान को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

मोहम्मद अब्बास-इमरान खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए कमाल कर दिया है। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी महान ऑलराउंडर इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ वे लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इमरान खान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रायन लारा क्रिकेट एकैडमी में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने दूसरी पारी में गेंद के साथ कमाल किया। अब्बास ने 5 विकेट हॉल प्राप्त किया और इसी के साथ पूर्व कप्तान इमरान को पीछे छोड़ दिया। अब्बास पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत के साथ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इमरान खान, वसीम अकरम और वकार युनुस जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ा है।
मोहम्मद अब्बास ने तोड़ा इमरान खान का रिकॉर्ड
अब्बास ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है। वे पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत के साथ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्हीं गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कम से कम टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। अब्बास ने 22.38 की औसत के साथ गेंदबाजी की है। इमरान खान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 22.81 की औसत के साथ गेंदबाजी की थी। उन्होंने 362 विकेट हासिल किए थे। लिस्ट में वकार युनूस और वसीम अकरम जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।
पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे बेहतरीन औसत (कम से कम 100 विकेट)
- मोहम्मद अब्बास - 22.38 (118 विकेट)
- इमरान खान - 22.81 (362 विकेट)
- वकार युनूस - 23.56 (373 विकेट)
- वसीम अकरम - 23.62 (414 विकेट)
- मोहम्मद आसिफ - 24.36 (106 विकेट)
वेस्टइंडीज में अब्बास का शानदार प्रदर्शन
वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज ने शानदार बॉलिंग की है। उन्होंने विंडीज की धरती पर अपने करियर में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18.24 की शानदार औसत के साथ 29 विकेट हासिल किए हैं। अब्बास ने दो बार पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया है।
खबरें और भी
पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने इतिहास रच दिया है। ये सातवां मौका है, जब पाकिस्तान के तेज गेंबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में सभी 20 विकेट हासिल किए हैं। 1995 के बाद ये कारनामा पहली बार हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी टेस्ट मैच में सभी 20 विकेट अपने नाम किए हैं।