BCCI ने भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या का खोज लिया हल, शुभदीप घोष को सौंप दी अहम जिम्मेदारी
शुभदीप घोष को भारतीय सीनियर पुरुष टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। खराब फील्डिंग के कारण टी दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया, टीम क ...और पढ़ें

शुभादीप घोष

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जेएनएन, नई दिल्ली। शुभदीप घोष को भारतीय सीनियर पुरुष टीम का क्षेत्ररक्षण कोच चुना गया है। हाल के मैचों में भारतीय टीम के खराब क्षेत्ररक्षण को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप का अनुबंध आगे ना बढ़ाने का फैसला किया है।
भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण को बेहतर बनाने के लिए बीसीसीआई ने 57 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर शुभदीप घोष को चुना है। असम और रेलवे के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले घोष असम से आते हैं और उनके पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। घोष भारतीय सीनियर महिला टीम, अंडर-19 टीम और 2023 के एशियन गेम्स में खेली सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। वह हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम के साथ थे।
टीम इंडिया की खराब फील्डिंग
टी दिलीप की कोचिंग में भारत की फील्डिंग का स्तर लगातार गिर रहा था। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय फील्डरों ने कई कैच टपकाए, जिसकी वजह से सीरीज गंवानी पड़ी। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी जो रूट का कैच गंवाना महंगा पड़ा था, जहां उन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर इंग्लिश टीम को जीत दिलाई थी। भारत को यूके दौरे पर दो टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। हार के मुख्य कारणों में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भी शामिल थी।
डोएशे ने छोड़ दिया साथ
टी दिलीप के अलावा असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी भारतीय टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वे 2024 से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। उन्हें फील्डिंग कोच के तौर पर टीम में शामिल किया जाना था लेकिन टी दिलीप की वजह से उन्हें असिस्टेंट कोच बनाया गया। दो सालों तक उनकी भूमिका को लेकर कुछ भी स्पष्टता नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबकि ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ सकते हैं।
खबरें और भी
श्रीलंका दौरे पर दिखेगा सुधार!
भारत को अगला दौरा श्रीलंका का करना है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस दौरे की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। शुभदीप घोष के टीम के साथ जुड़ने के बाद उम्मीद की जा रही है कि टीम के फील्डिंग में सुधार देखने को मिलेगा।