भारत को हराने वाले जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम, अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की वनडे टीम में हुए शामिल
भारतीय मूल के जय मूंदड़ा को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है, जहां वह अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं। ...और पढ़ें

जय मूंदड़ा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। टीम में भारतीय मूल के जय मूंदड़ा को चुना गया है। हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीत में मूंदड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है। मूंदड़ा फिलहाल भारतीय पासपोर्ट धारक हैं।
राजस्थान के टोंक में जन्मे इस क्रिकेटर ने आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को सीरीज में खूब परेशान किया था और टीम इंडिया को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा आयरिश टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिसकी वजह से वे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
जय मूंदड़ा करेंगे वनडे डेब्यू
मूंदड़ा ने आयरलैंड के लिए अब तक दो टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं। भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने ये कारनामा किया था, जिसकी वजह से प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। अब वे वनडे में भी अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। 29 वर्षीय ने अब तक 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट हासिल किए हैं।
कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी
इस टीम में कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी हुई है। वे चोट की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल सके थे। युवा तेज गेंदबाज बायरन मैकडोनो को पहली आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 14 विकेट अपने नाम किए हैं।
खबरें और भी
आयरलैंड के कई खिलाड़ी चोटिल
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड के कई खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इस सीरीज में भी कई प्लेयर चोटिल हैं। इसमें जोश लिटिल, मैट होलार्ड, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, जॉर्डन नील और डेविड डेलानी चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे। 5 मैचों की इस सीरीज के पहले तीन मैचों की टीम का एलान किया गया है। बाकी के दो मैचों के लिए स्क्वाड का एलान बाद में किया जाएगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले तीन मैचों के लिए आयरलैंड की वनडे टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क आदिर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंफर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर।