Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्‍लैंड क्रिकेट बेइमानी के कारण हुआ बदनाम, विकेट पाने के लिए खिलाड़ी ने चटकाई अपनी उंगली; Video से हुआ पर्दाफाश

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:10 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान साल्टबर्न के एक फील्डर ने उंगली चटकाकर बल्ले के किनारे लगने की झूठी आवाज निकाली, जिससे अंपायर ने बल्लेबाज को ...और पढ़ें

    साल्टबर्न क्रिकेट क्लब वर्सेस मिडिल्सब्रो क्रिकेट क्लब

    साल्टबर्न क्रिकेट क्लब वर्सेस मिडिल्सब्रो क्रिकेट क्लब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दौरान आज के समय में इतने कैमरे लगे होते हैं कि बेइमानी कर पाना मुश्किल हो जाता है। टेक्नोलॉजी के दम पर आज के समय में सब कुछ साफ हो जाता है। हालांकि, इंग्लैंड में क्लब मैच के दौरान एक ऐसी घटनी घटी, जिसकी वजह से अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। ये घटना साल्टबर्न क्रिकेट क्लब की सेकंड 11 टीम और मिडिल्सब्रो क्रिकेट क्लब की सेकंड 11 टीम के बीच की है।

    इस मुकाबले में खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया, जिससे अंपायर भी कन्फ्यूज हो गया और उसने बल्लेबाज को आउट दे दिया। क्लब मैचों में इटरनेशनल मैचों की तरह डीआरएस उलब्ध नहीं होता है। इस वजह से बल्लेबाज को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

    फील्डर की एक हरकत की वजह से अंपयार ने दिया आउट

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि साल्टबर्न टीम का स्लिप फील्डर गेंद बल्लेबाज के बल्ले के बाहर से गुजरते ही अपनी उंगलियां क्लिक करके किनारे की आवाज की नकल कर रहा था। विकेटकीपर ने गेंद पकड़ी और अंपायर ने बिना किसी हिचकिचाहट के बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। हालांकि, वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि बल्ले और गेंद के बीच काफी फासला था।यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट प्रेमियों में गुस्सा फैल गया।

    क्रिकेटर बेन मम्मरी ने पोस्ट किया वीडियो

    लोकल क्रिकेटर बेन मम्मरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह क्रिकेट में उनके द्वारा देखा गया सबसे खराब धोखाधड़ी का मामला है। उन्होंने साल्टबर्न क्लब को टैग करते हुए कहा कि फर्स्ट स्लिप फील्डर ने किनारे की आवाज की नकल की और बल्लेबाज को आउट दिया गया। उन्होंने यह भी लिखा कि इस सीजन में उस टीम के विकेटकीपर के नाम काफी सारे कैच दर्ज हुए हैं।

    खबरें और भी

    कप्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    मिडिल्सब्रो की सेकंड 11 टीम के कप्तान रॉरी कॉटरिल ने और भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि इस मैच में ऐसी दो और घटनाएं हुईं, जिनमें 15 और 16 साल के युवा बल्लेबाजों को धोखे से आउट दिया गया। रॉरी उस समय नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे और उन्होंने अपनी आंखों से यह सब देखा। टीम इस मैच में 29 रनों से हार गई। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया।

    लीग ने शुरू की जांच

    आरोपों के बढ़ते सिलसिले के बाद नॉर्थ यॉर्कशायर एंड साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। लीग ने कहा कि उन्हें डिवीजन टू के एक मैच में हुई घटनाओं की शिकायत मिली है। पूरी घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- पिता ने छिपाई बीमारी और एक खत लिखकर बदल दी जिंदगी, भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन की कहानी आपको देगी बड़ी सीख

    यह भी पढ़ें- WI vs PAK: जस्टिन ग्रीव्स ने बदला 149 सालों के टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम