अंपायरिंग या मजाक? IPL 2026 के इन 5 बड़े विवादित फैसलों पर मचा घमासान, फैंस का फूटा गुस्सा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अंपायर के कई फैसले विवादों में रहे हैं। ऐसे में लगातार अंपायरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। ...और पढ़ें

इन फैसलों पर उठे सवाल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अंपायर के कई फैसले विवादों में रहे हैं। गुरुवार रात गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का भागते हुए कैच लिया। तीसरे अंपायर ने होल्डर को आउट दिया।
इसके बाद आरसीबी के प्लेयर अंपायर के इस फैसले से खुश नजर नहीं आए। विराट कोहली ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया और अंपायर से बात की। आईपीएल के मौजूदा सीजन में अंपायरिंग की कई ऐसी गलतियां देखने को मिली हैं, जिनसे फैंस निराश हुए हैं।
हेनरिक क्लासेन का बाउंड्री पर कैच
आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कैच बाउंड्री के बेहद करीब फिल सॉल्ट ने लिया। तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने क्लासेन को आउट करार दिया। वह अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए। रीप्ले में दिखा कि सॉल्ट का पैर बाउंड्री कुशन को टच कर रहा था।
🚨 MATCH FIXING IN IPL 2026 !🤯
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 29, 2026
Heinrich Klaasen said – “That was a clear boundary and everyone saw it. One blunder, one turning point, and the match was gone. Embarrassing for IPL officiating! 🤯 pic.twitter.com/iMk1O7AYjG
जल्दबाजी में लिया गया फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में भी फिन एलन के कैच आउट के फैसले पर सवाल उठे। तीसरे अंपायर ने फैसला लेने में जल्दबाजी की जिससे एलन को पवेलियन जाना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज फिन एलन के आउट होने पर अधिकारियों ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान जल्दबाजी में फैसला सुनाते हुए उन्हें आउट करार दिया, जिसके बाद उनके फैसले की बारीकी से जांच की गई।
खबरें और भी
डीप थर्ड-मैन एरिया में बाउंड्री रोप से कुछ ही इंच की दूरी पर दिग्वेश राठी ने कैच पकड़ा। अलग-अलग एंगल से देखने पर लगा कि राठी का पैर शायद कुशन को छू गया था। तीसरे अंपायर केएन अनंत पद्मनाभन ने एलन को आउट करार दिया।
🚨 POOR UMPIRING CONTINUES IN IPL
— Brutal Truth (@sarkarstix) April 9, 2026
Digvesh Rathi today claimed Finn Allen's catch at the boundary in KKR vs LSG match.
However, replays show Digvesh's feet touched the boundary cushion while holding the ball.
Finn was adjudicated out while it was a SIX pic.twitter.com/sXrfGfbQB9
अंगकृष रघुवंशी का विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट दिया गया। रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ गेंद को हल्के से टैप किया और एक रन लेने के लिए दौड़ना शुरू किया, लेकिन कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। रघुवंशी अपना विकेट बचाने के लिए उल्टे पैर भागे और उन्होंने डाइव लगाई।
इसी दौरान मोहम्मद शमी का एक थ्रो रघुवंशी को जाकर लगा। लखनऊ ने आउट की अपील कर दी। तीसरे अंपायर रोहन पंडित ने उन्हें फील्डिंग में बाधा डालने के लिए अंगकृष रघुवंशी को आउट करार दिया।
पंत के सिक्स को चौका करार दिया
कोलकाता और लखनऊ के रोमांचक मुकाबले के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों ने ऋषभ पंत के छक्के को चौका करार दिया। यह घटना 12वें ओवर की पहली गेंद पर घटी, जब एलएसजी के कप्तान पंत ने केकेआर के कार्तिक त्यागी की गेंद पर शॉर्ट फाइन-लेग के ऊपर से छक्का लगाया। अंपायर ने बिना दोबारा जांच किए इसे चौका करार दे दिया। मैच सुपर ओवर में चला गया और एलएसजी हार गई।
अरशद खान ने ओवरस्टेप किया
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अरशद खान को गेंद फेंकते समय रिप्ले में ओवरस्टेप करते हुए पकड़ा गया। इसे न तो ऑन-फील्ड अंपायर और न ही थर्ड अंपायर ने पकड़ा। यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हुई। सीएसके के बल्लेबाज जेमी ओवरटन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने खान की गेंद पर चौका लगाया। अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दी। हैरानी की बात यह है कि अगली ही गेंद पर ओवरटन आउट हो गए।
18.5 was a no ball from Arshad Khan 🤯
— DB (@Im_Kushall) April 26, 2026
Overton got out on the next ball pic.twitter.com/pco0BWv7mI
यह भी पढ़ें- रजत पाटीदार के कैच को लेकर आर अश्विन ने आरसीबी फैंस को बताई सच्चाई, सुनकर लग जाएगी मिर्ची