IPL 2026 के एलिमिनेटर से पहले भी कहर बरपा चुके हैं Vaibhav Suryavanshi, देखें 5 सबसे घातक पारियां
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एतिहासिक शतक ठोकने से चूक गए। ...और पढ़ें
-1780050984588_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एतिहासिक शतक ठोकने से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 12 छक्कों की मदद से 97 रन की पारी खेली। 29वीं गेंद अगर बाउंड्री के पार चली जाती तो सूर्यवंशी के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक होता। वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देते। गेल ने 2013 में 30 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी।
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई यह पारी सालों तक क्रिकेट फैंस के जहन में ताजा रहने वाली है। हालांकि, वैभव ने इसके अलावा भी कई पारियां खेली हैं जो यादगार हैं। क्वालिफायर-2 से पहले आइए इन पारियों का रिवीजन कर लेते हैं।
36 गेंदों पर शतक
आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 36 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके साथ ही वह आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। लीग में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम है।
सबसे तेज शतक
आईपीएल 2025 में वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए थे। इतना ही नहीं वैभव लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी हैं।
खबरें और भी
यूथ वनडे में सेंचुरी
इंग्लैंड की अंडर-19 टीम समाने हो तो वैभव के बल्ले से रन निकलना तय है। यूथ वनडे मैच में वैभव ने इंग्लिश गेंदबाजों की क्लास लगाई और 78 गेंदों में 143 रन लगा दिए। इसके साथ ही वह यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने।
फाइनल में 175 रन की पारी
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव की आंधी आई थी। इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मैच में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए थे। अपनी इस पारी में वैभव ने 15 छक्के और इतने ही चौके ठोके थे। वैभव की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विजय हजारे ट्रॉफी
विजय हजारे ट्रॉफी में भी वैभव इतिहास रचने से नहीं चूके थे। उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया था और 190 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान वैभव ने 36 गेंदों पर सैकड़ा बना दिया था। वैभव ने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। एबी ने 64 गेंदों पर 150 रन बनाए थे। वहीं वैभव ने 59 गेंदों पर 150 रन बना दिए थे।