Vaibhav Suryavanshi से भिड़ना पड़ा भारी! विशेन हलंबागे पर बड़ा एक्शन, बीच-बचाव करने वाले निरोशन भी नपे
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले के दौरान अनुशासनहीनता के दोषी खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें
-1781621035957_m.webp)
वैभव और विशेन हलंबागे
HighLights
सुपर ओवर में हारी भारतीय टीम
श्रीलंका ने 7 रन से जीता मुकाबला
मैच के बाद भिड़े वैभव-विशेन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले के दौरान अनुशासनहीनता के दोषी खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच हुए मुकाबले के रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने दोषी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। विशेन हलंबागे को मुख्य रूप से दंडित किया जा रहा है।
औपचारिक सुनवाई नहीं हुई
दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज जयप्रगाश ने भी निरोशन डिकवेला पर जुर्माना लगाया। वह विशेन हलंबागे-वैभव सूर्यवंशी के झगड़े में निरोशन ने बीच-बचाव किया था। हालांकि, श्रीलंका ए के विकेटकीपर पर लगाया गया जुर्माना एक अलग अपराध के लिए था।
इसका झगड़े से संबंध नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई थी। जयप्रगाश (42) ने 2005 में भारत के खिलाफ अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर प्रतिबंध लगाए थे।
🚨 HEATED ARGUMENT BETWEEN VAIBHAV AND SRI LANKA 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 15, 2026
Sri Lankan Players : This is not an IPL, this Int'l cricket 🧐
Vaibhav Sooryavanshi : This is not the end of the tournament, just a normal match 🤪
Sri Lankan started this and Vaibhav ended it 😳pic.twitter.com/QDNbFftd0t
सोमवार का है मामला
सोमवार शाम को घटी घटना को लेकर श्रीलंकाई क्रिकेट में खेद का माहौल है। सूत्रों का कहना है कि निराशा केवल घटना को लेकर ही नहीं है, बल्कि इस बात को लेकर भी है कि भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झड़प श्रीलंकाई धरती पर हुई। जानकारी के अनुसार, ये प्रतिबंध श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा लगाए गए हैं। आईसीसी की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।
खबरें और भी
वैभव पर कोई एक्शन नहीं
आईसीसी के नियमों के अनुसार, खेल के मैदान पर शारीरिक झड़पें सख्त वर्जित हैं, इसलिए ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीसीसीआई श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हुई तीखी बहस के लिए सूर्यवंशी को फटकार लगा सकता है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार को दिए एक इंटरव्यू में इस तरह के किसी भी कदम से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट पर फोकस करने देंगे और उन्हें किसी भी अन्य मुद्दे से विचलित नहीं होना चाहिए।"