कटक से भुवनेश्वर तक दिखेगा क्रिकेट का जलवा, ओडिशा T20 लीग के मुकाबले होस्ट करेगा बाराबती स्टेडयम
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन 18 सितंबर से बाराबती स्टेडियम में अपनी टी20 लीग शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और राज्य में क ...और पढ़ें

ओडिशा टी20 लीग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट लीग को लेकर पिछले कुछ समय में बहुत लोकप्रियता बढ़ी है। पहले बीसीसीआई आईपीएल कराता था और आज ये दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। अब भारत के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन लगातार लीग करा रहे हैं। इसमें तमिलनाडु प्रीमियर लीग, यूपी लीग, दिल्ली जैसी तमाम लीगें शामिल हैं। अब इसी कड़ी में एक और एसोसिएशन ने लगी शुरू कराने का फैसला किया है।
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वे टी20 लीग कराएंगे। इस लीग के सभी मुकाबले बाराबाती स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 18 सितंबर से होगी। इस लीग का उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक मौके देना है ताकि वे अपनी प्रतिभा बड़े मंच पर साबित कर सकें।
क्षेत्रीय टीमें लेंगी हिस्सा
यह लीग ओडिशा की क्षेत्रीय क्रिकेट परंपरा को भी बढ़ावा देगी। टीमें कटक, भुवनेश्वर, केंदुझर और राज्य के अन्य इलाकों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अतिरिक्त उत्साह लाएगी। युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। देशभर के दर्शक भी इस मुकाबले को देख सकेंगे।
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन का संकल्प
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) के सचिव संजय बेहेरा ने टूर्नामेंट को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। युवा खिलाड़ी राज्य के अच्छे टैलेंट के खिलाफ खेलकर अनुभव हासिल करेंगे और आगे बड़े स्तर के लिए तैयार होंगे। ओसीए खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और दर्शकों को मनोरंजक क्रिकेट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि फैन्स उत्साह के साथ लीग का समर्थन करते रहेंगे।
खबरें और भी
अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण
इस सीजन में अनुभवी घरेलू खिलाड़ी और होनहार युवा दोनों साथ खेलेंगे। इससे ओडिशा के क्रिकेट सिस्टम को मजबूती मिलेगी। खिलाड़ियों के लिए ऊंचे स्तर पर आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुलेंगे।बाराबती स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ रोमांचक मुकाबलों का वादा करता है, बल्कि राज्य के क्रिकेट को नई ऊर्जा भी देगा। क्रिकेट प्रेमी 18 सितंबर से शुरू होने वाले इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।