'पाकिस्तान की ये छोटी-छोटी खुशियां', ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद PAK पीएम के पोस्ट पर जडेजा ने लिए सेरआम मजे; जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई। इस जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को बधाई दी, जिसे लेकर ...और पढ़ें

शहबाज शरीफ के भारतीय क्रिकेटर ने लिए मजे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रही है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। पाकिस्तान की इस जीत का जश्न उसके पीएम शहबाज शरीफ खुलकर मना रहे हैं और इसे लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने उनके सरेआम सोशल मीडिया पर मजे ले लिए हैं।
पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए
आठ विकेट खोकर 168 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इस जीत पर पाकिस्तान के पीएम फूले नहीं समा रहे।
अजय जडेजा ने लिए मजे
पाकिस्तानी टीम को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बधाई देने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कटाक्ष किया है। पाकिस्तान ने गद्दाफी स्टेडियम में पहले मैच में जीत हासिल करने के तुरंत बाद, शरीफ ने एक्स पर टीम को बधाई दी, इसे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत करने में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की भूमिका की सराहना की।
उन्होंने लिखा, "आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले टी-20 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम पाकिस्तान को बधाई। यह राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण।" इस पर अजय जडेजा ने लिखा, "पाकिस्तानी-यो की छोटी छोटी खुशियां। द्विपक्षीय सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद पीएम का ट्वीट पहली बार देख रहा हूं।"
खबरें और भी

आकाश चोपड़ा ने भी लिए मजे
पाकिस्तानी पीएम के मजे लेने में सिर्फ जडेजा ही आगे नहीं थे। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी उनके मजे ले लिए। आकाश ने शरीफ के पोस्ट के जवाब में लिखा, "पूरे सम्मान के साथ कहता हूं कि ये ऑस्ट्रेलिया की बी टीम के खिलाफ खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य खिलाड़ी इसमें नहीं खेल रहे हैं। 170 रनों के चेज में 20 रनों से मिली जीत को शानदार तो नहीं कहा जा सकता।"
