एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इस ऑस्ट्रेलियाई टीम की खातिर छोड़ दिया इंग्लैंड लायंस का साथ, दो साल का करार चुटकियों में हुआ खत्म
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड लायंस के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह ऑस्ट्रेलियाई बीबीएल टीम सिडनी थंडर के हेड कोच के रूप में नई पारी शुरू करेंगे ...और पढ़ें

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड टीम का साथ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गिनती दुनिया के महान ऑलराउंडरों में होती है। वह बीते दो साल से इंग्लैंड की ए टीम जिसे इंग्लैंड लायंस भी कहा जाता है के कोच थे, लेकिन अब उन्होंने इस पद को छोड़ दिया है और इसका कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम है।
ब्रेंडन मैकुलम को जब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टेस्ट टीम के कोच पद से हटाया था तब फ्लिंटॉफ का नाम भी उनकी जगह लेने की रेस में था। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। इस दिग्गज को ऑस्ट्रेलियाई लीग बीबीएल टीम से ऑफर मिला और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के कोच पद से इस्तीफा दे दिया।
इस टीम की संभालेंगे जिम्मेदारी
फ्लिंटॉफ को बीबीएल फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर से कोच का ऑफर मिला है और इसी कारण उन्होंने लायंस टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सितंबर-2024 में इस टीम की जिम्मेदारी संभाली थी और देश के युवा क्रिकेटरों को निखारने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने कहा कि कोच के तौर पर उन खिलाड़ियों के साथ काम कर उन्हें गर्व होता है जो अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश, मैंने लायंस के साथ अलग होने का फैसला कर लिया है। मैंने सिर्फ देश के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का लुत्फ उठाया बल्कि उनको आगे बढ़ता देख मुझे काफी गर्व होता है।"
थंडर के साथ शुरू करेंगे नई पारी
फ्लिंटॉफ अब सिडनी थंडर के हेड कोच के तौर पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "इस साल के अंत में मैं थंडर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं और देखता हूं कि मेरी कोचिंग कहां जाती है।"
खबरें और भी
फ्लिंटॉफ ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट से दूरी बना ली थी। 2022 में फ्लिंटॉफ का भयानक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद क्रिकेट कोचिंग में लौटे और धीरे-धीरे बतौर कोच अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।