Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के दो खिलाड़ी आपस में लड़े, मैच खत्म होने के बाद जमकर हुई बहस; हाथापाई की आई नौबत- Video

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:42 AM (IST)

    आईपीएल 2023 की तरह असम प्रीमियर लीग में मैच खत्म होने के बाद डिबरुगढ़ वॉरियर्स और जोरहट स्टालियंस के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। मैच में खिलाड़ियो ...और पढ़ें

    आपस में भिड़े भारतीय खिलाड़ी

    आपस में भिड़े भारतीय खिलाड़ी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2023 में नवीन उल हक और विराट कोहली का वो झगड़ा तो सभी को याद होगा जिसमें बाद में गौतम गंभीर कूद गए थे। कुछ ऐसा ही झगड़ा एक बार फिर मैदान पर दिखा है। ये हुआ है असम प्रीमियर लीग के मैच में। शनिवार को डिबरुगढ़ वॉरियर्स और जोरहट स्टालियंस की टीमें आमने-सामने थीं। इसी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच खत्म होते ही भिड़ गए।

    वॉरियर्स के साहिल जैन ने जैसे ही विजयी शॉट खेला वैसे ही जोरहट के कप्तान स्वारुपम पुरकायस्थ ने उनसे कुछ कहा। नॉन स्ट्राइकर छोर पर आए साहिल तुरंत गुस्सा हो गए और तनकर बल्ला दिखाते हुए स्वरुपम के पास गए। दोनों में बहस हुई। इसी बीच स्वरुपम के साथियों ने बीच बचाव किया, लेकिन दोनों की बहस जारी थी।

    हाथ मिलाते समय फिर हुआ विवाद

    मैच के बाद दोनों टीमें हाथ मिलती हैं और इस मैच में भी वैसा ही हो रहा था, लेकिन यहां भी विवाद ने पीछा नहीं छोड़ा। इस बीच जोरहट का एक और खिलाड़ी डिबरुगढ़ के खिलाड़ियों से भिड़ गया। ये खिलाड़ी काफी आक्रामक नजर आ रहा था। हालांकि, डिबरुगढ़ के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने उसे अलग किया। डिबरुगढ़ के कोचिंग स्टाफ ने लगातार स्वरुपम को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी गुस्से में थे। उनकी टीम के स्टाफ ने भी स्वरुपम को काफी समझाया लेकिन वह बार-बार अपनी बात सुनाने पर अड़े थे। हालांकि, बाद में वह शांत हुए।

    इस दौरान साहिल आराम से अपने डगआउट में बैठ पानी पी रहे थे और जीत की खुशी में डूबे हुए थे। वहीं मैदान पर स्वरुपम और उनकी टीम के कुछ खिलाड़ी गुस्से में थे।

     

    ऐसा रहा मैच

    जहां तक मैच की बात है तो इस लो स्कोरिंग मैच में साहिल ने अपनी टीम को जीत दिलाई। जोरहट ने पहले बल्लेबाजी की और आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा 43 रन ड्योतीमोय नाथ ने बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा।

    डिबरुगढ़ ने 17.4 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया। उसके लिए साहिल ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्के मारे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: सही समय पर देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, कर दी टीम की टेंशन खत्म

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारतीय टीम को लगा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर