Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: भारतीय टीम को लगा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:45 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका सीरीज से पहले झटका लगा है, बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। दाएं पैर में स्ट्रेस की ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर

    साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले एक और झटका लग गया है। पैर की चोट से परेशान बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    साई सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत है। साई सुदर्शन ने अपनी रिकवरी में अच्छी प्रगति की है और बल्लेबाजी तथा क्षेत्ररक्षण का अभ्यास शुरू कर चुके हैं। लेकिन अभी भी उन्हें कुछ समस्या है जिसके कारण वह सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

    ये है चिंता

    सुदर्शन ने 75 मिनट तक नेट्स पर अभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने 24 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से रनिंग भी की, लेकिन फिर भी एक चिंता की बात सामने आई है। उनको जिस पैर में चोट है उसके अंगठे में अब भी दर्द महसूस हो रहा है। कौशल अभ्यास या दौड़ के बाद दर्द कितने समय तक रहता है, इसमें भी अंतर देखा गया है। 

     

    इसी के चलते सीओई उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित करने से पहले सारी चीजों को अच्छे से परखना चाहता है। योजना के मुताबिक लगातार दो दिनों तक लंबे बल्लेबाजी, रनिंग और फील्डिंग सत्र कराने के बाद एमआरआइ स्कैन के आधार पर उनकी आगे की प्रगति तय की जाएगी।

    बुमराह पहले ही हो चुके हैं बाहर

    सुदर्शन से पहले जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सीरीज के लिए जब टीम का एलान किया गया था तब दोनों का नाम टीम में था, लेकिन शर्त पूरी तरह से फिट होने की थी। दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए। बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में चुना गया है। वहीं, सुदर्शन की जगह कौन लेगा ये देखना होगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारतीय टीम को लगा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

    यह भी पढ़ें- टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का कड़ा इम्तिहान: श्रीलंका XI के 3 बल्‍लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी, पहले दिन बनाए 363 रन

    खबरें और भी