अगले साल भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, सामने आया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 का अपना कैलेंडर जारी किया है। बोर्ड ने बताया है कि इस दौरान उनकी टीम कहां-कहां टेस्ट सीरीज खेलेगी और किन देशों का दौरा ...और पढ़ें
-1774190176674_m.webp)
ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी भारत का दौरा
HighLights
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया अगले साल का कैलेंडर
भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए होगी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज
पीटीआई, मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है। कैलेंडर के अनुसार, आस्ट्रेलियाई टीम जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा।
अगले साल भारत के विरुद्ध होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पैट कमिंस की उम्रदराज टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। उसको इसके लिए तैयारी का बहुत कम समय मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ करेगा शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मैच से करेगा और इसका समापन मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगा।
ऑस्ट्रेलिया के इस व्यस्त कार्यक्रम में भारत के विरुद्ध उसकी धरती पर होने वाली टेस्ट सीरीज में असली परीक्षा होगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का वह दौरा कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए आखिरी चुनौती होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक भारत में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है।
खबरें और भी
ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कार्यक्रम (2026-27)
अगस्त, बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मैच (घर पर)
अक्टूबर, दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीन टेस्ट मैच (विदेश में)
दिसंबर-जनवरी, न्यूजीलैंड के विरुद्ध चार टेस्ट मैच (घर पर)
जनवरी-मार्च: भारत के विरुद्ध पांच टेस्ट मैच (विदेश में)
11-15 मार्च: इंग्लैंड के विरुद्ध 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट मैच (घर पर)
जून-अगस्त: इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैच (विदेश में)