Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WI vs PAK: बाबर आजम को जवाब देना भी नहीं आता, मोहम्मद अब्बास को बाहर करने के सवाल पर सकपका गए पाकिस्तानी कप्तान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:26 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से जब मोहम्मद अब्बास को दूसरे टेस्ट से बाहर करने के बारे में सवाल किया गया तो वह सकपका गए और अजीब जवाब दे बैठे। ...और पढ़ें

    बाबर आजम ने दिया अजीब जवाब

    बाबर आजम ने दिया अजीब जवाब

    HighLights

    1. पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में किए बदलाव

    2. मोहम्मद अब्बास को नहीं मिली टीम में जगह

    3. बाबर आजम ने अब्बास को बाहर करने पर दिया अजीब जवाब 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने जब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान किया तो उसमें मोहम्मद अब्बास का नाम नहीं था। इस बात से सभी हैरान थे। बाबर से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दे दिया कि अब उनकी जग हंसाई हो रही है।

    पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच उसके लिए काफी अहम है जो पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने कई बदलाव किए जिसमें से एक अब्बास को बाहर करना था। अब्बास को बाहर करने पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि वह अभी तक इस दौरे पर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    पिच को देखकर किया फैसला

    वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय बाबर ने बताया कि उनकी टीम ने पिच को देखते हुए बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा, "हमने हालात को देखते हुए कुछ बदलाव किए हैं। शान की जगह अब्दुल्ला शफीक आए हैं। हमने चार बदलाव किए हैं जिसमें से दो डेब्यटंट हैं। हम अच्छी साझेदारियां करना चाहते हैं और यही बात गेंदबाजी में भी लागू होती है।"

    अब्बास को बाहर करने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जैसा मैंने बताया, हमने हालात को देखते हुए बदलाव किए हैं। स्थितियों की मांग कुछ और है इसलिए हमने एक स्पिनर टीम में शामिल किया है।"

    खबरें और भी

    इसलिए उठ रहे सवाल

    बाबर के इस जवाब की खिल्ली इसलिए उड़ रही है क्योंकि उन्होंने कहा कि हालात को देखकर एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया। ऐसे में अगर वह चाहते तो किसी औऱ तेज गेंदबाज की जगह अब्बास को खिला सकते थे, लेकिन उन्होंने अब्बास को बाहर कर बाकी के तेज गेंदबाजों को खिलाया जिसने लोगों को बोलने का मौका दे दिया और बाबर आजम सवालों के घेरे में आ गए।

    यह भी पढ़ें- WI vs PAK: पाकिस्तानी स्पिनरों को बेबस कर वेस्टइंडीज ने दिखाया असली दम, ग्रीव्स के अर्धशतक से मजबूत हुए मेजबान

    यह भी पढ़ें- WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण करो या मरो वाले मैच से बाहर हुए पूर्व कप्तान