Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WI vs PAK: पाकिस्तानी स्पिनरों को बेबस कर वेस्टइंडीज ने दिखाया असली दम, ग्रीव्स के अर्धशतक से मजबूत हुए मेजबान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:11 AM (IST)

    वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेलते हुए पहले दिन मेजबान टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिय ...और पढ़ें

    जस्टिन ग्रीव्स की शानदार पारी

    जस्टिन ग्रीव्स की शानदार पारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्वींस पार्क ओवल की स्पिनरों की मददगार पिच पर अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को लगा था कि वह दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज पर हावी हो जाएगा। उसके ये अरमान तब ठंड़े पड़ गए जब मेजबान टीम ने अपनी अंत तक लड़ने की जिद का प्रदर्शन किया और पहले दिन का अंत पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए किया।

    वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के स्पिनरों को आसानी से खेला और छोटी-छोटी लेकिन ऐसी अहम साझेदारियां निभाईं जिससे पाकिस्तान टीम परेशान हो गई और वेस्टइंडीज ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 239 रनों के साथ किया। दिखने में ये ज्यादा मजबूत स्कोर नहीं लग रहा हो, लेकिन हालात के हिसाब से वेस्टइंडीज इस स्कोर के बाद पाकिस्तान पर मजबूत दबाव बना चुका है।

    ग्रीव्स ने दिखाया दम

    दिन में अधिकतर समय वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान पर हावी रही। दिन का खेल खत्म होने तक जस्टिन ग्रीव्स नाबाद 64 और कप्तान रोस्टन चेज 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस मैच में बारिश ने भी खलल डाला और इसी कारण पहला सत्र समय से पहले घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान को पहला विकेट तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में मिला जो 49 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उनके बल्ले से 15 रन ही निकले।

    अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे ब्रेंडन किंग की पारी पर अली उस्मान ने ब्रेक लगा दिया। वह 50 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 46 रन बनाने में सफल रहे। केवम हॉज को साजिद खान ने अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बना सके। उबैद शाह ने आमिर जांगू को आउट कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दे दिया। वह 26 रन बनाने में सफल रहे।

    खबरें और भी

    ग्रीव्स ने संभाला मोर्चा

    पाकिस्तान ने 120 रनों पर ही वेस्टइंडीज के चार विकेट गिरा दिए थे। यहां मेहमान टीम आगे दिख रही थी, लेकिन ग्रीव्स ने मैदान पर कदम रखा। यहीं से पाकिस्तान की परेशानी शुरू हो गई। उन्होंने शै होप के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। 68 गेंदों पर 29 रन बनाने वाले होप मोहम्मद अली की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का मारा।

    यहां से फिर ग्रीव्स को कप्तान का साथ मिला और उन्होंने टीम को खेल में वापस ला दिया। दोनों से दूसरे दिन बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। वहीं पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अली ने दो विकेट लिए। उबैद शाह, अली उस्मान और साजिद खान के हिस्से एक-एक विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण करो या मरो वाले मैच से बाहर हुए पूर्व कप्तान

    यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज से हार के बाद पाकिस्तान पर 'दोहरी मार', ICC ने दो खिलाड़ियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई