Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BAN vs SL: 'सबसे खराब रिव्यू...' नजमुल हसन शांतो के DRS पर क्रिकेट जगत हैरान, वीडियो देख हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:50 PM (IST)

    BAN vs SL 2nd Test 30 मार्च को बांग्लादेंश और श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दौरान एक दूसरे के सामने आए। श्रीलंका की पहली पारी के दौरान कुसल मेंडिस को आउट कर ...और पढ़ें

    नजमुल हसन शांतो ने लिया सबसे खराब डीआरएस। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    नजमुल हसन शांतो ने लिया सबसे खराब डीआरएस। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत उस वक्त हैरान रह गया जब बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने श्रीलंका के खिलाफ DRS लिया। क्रिकेट फैंस ने इसे इतिहास में लिए गए सभी रिव्यू में खराब DRS करार दिया है।

    चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में, बांग्लादेश के कप्तान द्वारा किए गए फैसले से अंपायर और श्रीलंकाई बल्लेबाज दोनों चकित थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले की खूब अलोचना हुई।

    शांतो ने लिया सबसे खराब DRS

    दरअसल, 30 मार्च को बांग्लादेंश और श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दौरान एक दूसरे के सामने आए। श्रीलंका की पहली पारी के दौरान कुसल मेंडिस को आउट करने के लिए नजमुल हसन शांतो ने डीआरएस लिया था। ताइजुल इस्लाम की गेंद पर मेंडिस ने आगे आकर बॉल को डिफेंस किया था। इस पर शांतो ने कुछ देर साथी खिड़ियों से बात की, उसके बाद LBW के लिए डीआरएस का इशारा कर दिया।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: 'यह पागलपन है...' Hardik Pandya को लेकर R Ashwin से फैन ने किया सवाल; जानें क्या दिया जवाब

    क्रिकेट रह गया हैरान

    बाद में थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा की गेंद सीधे जाकर बल्ले पर जाकर लगी थी। थर्ड अंपायर ने मेंडिस को नॉट आउट करार दिया। रिप्ले देखकर मैदान पर उपस्थित सभी खिलाड़ी हंसते हुए दिखाई दिए। वहीं, मेंडिस के साथ-साथ अंपयार भी हैरान रह गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस शांतो की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

    श्रीलंका ने पहले दिन बनाए 314 रन

    बता दें कि श्रीलंका ने पहले दिन स्टंप्स तक 4 विकेट पर 314 रन बना लिए हैं। दिनेश चंडमल 34 और धनंजय डी सिल्वा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। कुसल मेंडिस ने 93 रन और करुणारत्ने ने 86 रन का योगदान दिया। निसान मदुशका ने 57 बनाए। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: हार के बावजूद RCB के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी आईपीएल की दूसरी टीम