Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup में पाकिस्तान ने दिया था साथ, अब बांग्लादेश उतारेगा कर्ज; PSL 2026 को लेकर BCB ने किया बड़ा फैसला

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 10:05 PM (IST)

    पाकिस्तान सुपर लीग में एक के बाद एक समस्या सामने आ रही है। पीएसएल अब मात्र 2 शहरों और बिना दर्शकों के खेला जाएगा। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ...और पढ़ें

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    HighLights

    1. पीएसएल 2 शहरों और बिना दर्शकों के खेला जाएगा

    2. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दिया था बांग्लादेश का साथ

    3. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से बांग्लादेश ने अब तक अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी। हालांकि, अब बोर्ड ने प्लेयर्स को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है।

    पीएसएल के लिए ये राहत भरी खबर है क्योंकि इससे पहले कई खिलाड़ी आईपीएल के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा चुके हैं। ऐसे में अगर बांग्लादेशी सरकार अपने खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत नहीं देता, तो ये उनके लिए एक और बड़ा झटका होता। पाकिस्तान सुपर लीग पहले से ही प्रभावित हो चुकी है। पीसीबी ने लीग को दो वेन्यू पर कराने का फैसला किया है और दर्शकों के आने की भी इजाजत नहीं दी है।

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को दी मंजूरी

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, "हम सूचित करते हैं कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की इजाजत दे दी गई है। बोर्ड ने बांग्लादेश सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ चर्चा के बाद ये फैसला लिया है। परामर्श के बाद ये पुष्टि की गई है कि पीएसएल में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं है। इस्लामाबाद में स्थित बांग्लादेश के दूतावास के आश्वसन के आधार पर ये निष्कर्ष निकाला गया है। इस आश्वसन के बाद खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए हैं।"

    PSL को लेकर लगातार बदलाव

    पीएसएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च से होने वाली है। आगामी सीजन से पहले इसमें दो नई टीमों को जोड़ा गया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने छह शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन कराने का फैसला किया। हालांकि, पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में एलान किया कि आगामी सत्र सिर्फ दो शहरों (लाहौर और कराची) में होगा। इसके अलावा इसमें दर्शक भी नहीं आ सकेंगे। लीग के लिए एक और मुश्किल है कि कई खिलाड़ी पीएसएल के अनुबंध को तोड़कर आईपीएल में शामिल हो चुके हैं। इसमें ब्लेसिंग मुजरबानी और दसुन शनाका का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धमकी देने वालों को स्टीव स्मिथ ने दिखाया ठेंगा, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे पाकिस्तान; कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं

    यह भी पढ़ें- 'सूर्या को कप्तान क्यों नहीं बनाया', IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर बवाल; अश्विन ने मैनेजमेंट को जमकर लगाई फटकार