Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BCCI के आगे सूर्या-गंभीर की एक न चली! T20 World Cup 2026 के बीच बोर्ड ने ठुकरा दी बड़ी मांग

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 05:50 PM (IST)

    BCCI ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें परिवार को साथ में रहने की मांग की गई थी। बोर्ड ने पत्नियों या मंगेतर को साथ में रखने ...और पढ़ें

    BCCI ने ठुकराई मांग

    BCCI ने ठुकराई मांग

    HighLights

    1. भारतीय टीम मैनेजमेंट की BCCI से मांग

    2. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में परिवार को लेकर की थी बड़ी मांग

    3. नामीबिया के खिलाफ होगा भारत का अगला मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों की पत्नियां और उनका परिवार साथ में नहीं रह सकेगा। प्लेयर्स के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि भारत परिवार के साथ प्लेयर्स को रहने के लिए अब रोक लगा दी गई है। टीम मैनेजमेंट ने इसके लिए बीसीसीआई से संपर्क किया था लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया है।

    टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ किया था। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और भारत ने 29 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, टीम इंडिया एक समय इस मुकाबले में मुश्किल स्थिति में आ गई थी। अब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को झटका दे दिया है और परिवार के साथ ठहरने पर रोक लगा दी है।

    BCCI ने ठुकराई मांग

    भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या पत्नियां और मंगेतर साथ में रह सकती हैं और यात्रा कर सकती हैं। इस पर बोर्ड पूरी तरह से सख्त दिखाई दिया और इनकार कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई से साफ कर दिया है कि परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकते हैं। हालांकि, अगर वे चाहें, तो अलग से व्यवस्था कर सकते हैं।

    बीसीसीआई ने पहले ही सख्त किए थे नियम

    दरअसल, कोविड के दौरान बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अनुमति दी थी। हालांकि, इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने निमयों को सख्त कर दिया था और परिवार को साथ में रहने की इजाजत नहीं दी थी। उस दौरान निर्देश दिए गए थे कि खिलाड़ी अपने परिवार को 14 दिनों तक साथ में रख सकते हैं लेकिन वो विदेशी दौरा 45 दिनों से अधिक का होना चाहिए।

    खबरें और भी

    भारत का अगला मैच

    भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया दिल्ली पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ियों ने हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर डिनर भी किया था।

    यह भी पढ़ें- 'ये सीमेंट की फैक्ट्री...,' पाकिस्तानी टीम की हुई भयंकर बेइज्जती; कोलंबो में खिलाड़ियों का हुआ मजदूरों जैसा हाल

    यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का दिखा नया अवतार, T20 World Cup 2026 के लिए खास अंदाज में दिखे तीनों स्टार