Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये सीमेंट की फैक्ट्री...,' पाकिस्तानी टीम की हुई भयंकर बेइज्जती; कोलंबो में खिलाड़ियों का हुआ मजदूरों जैसा हाल

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:23 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी अभ्यास के लिए जाते दिख रहे हैं। फैंस अभ्यास सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं, जो कथित त ...और पढ़ें

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    HighLights

    1. पाकिस्तान टीम का अभ्यास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    2. कोलंबो में मिली सुविधाओं पर फैंस ने उठाए सवाल

    3. टीम का अगला मुकाबला यूएसए से, भारत से भी भिड़ेगी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी अभ्या करने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्हें जिस तरह की सुविधा प्रैक्टिस के लिए दी गई है, वो हैरान करने वाला है। पाकिस्तान की टीम या फिर खिलाड़ी अकसर कुछ ऐसा करते हैं, जो सोशल मीडिया पर फैंस के मनोरंज का विषय बन जाता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद उनके सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में होना है। हालांकि, अब उनके अभ्यास करने के लिए जाने का या फिर प्रैक्टिस से वापस आने का एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। फैंस अब पाक टीम का मजाक उड़ा रहे हैं।

    पाकिस्तान टीम का वीडियो आया सामने

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी किसी फैक्ट्री के सामने या पीछे से निकल रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि ये पाकिस्तान टीम को आईसीसी और श्रीलंका द्वारा दी गई सुविधा है। ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी सीमेंट की फैक्ट्री से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, दैनिक जागरण इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये वीडियो अभ्यास के लिए जाने या फिर आने का है। ये वीडियो होटल का भी हो सकता है।

     

    पाकिस्तान का यूएसए से मुकाबला

    पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराया था। इसके बाद अब उनका दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ 10 फरवरी को होना है। पाकिस्तान यूएसए को हल्के में नहीं ले सकता है क्योंकि अमेरिका टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को सुपर ओवर में शर्मनाक हार थमाई थी। ऐसे में पाक टीम उसका बदला भी लेना चाहेगी।

    खबरें और भी

    भारत के खिलाफ मुकाबला

    पाकिस्तान ने पहले भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया था। हालांकि, आईसीसी के साथ बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपने फैसले से टू-टर्न मारा और अब टीम भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

    यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का दिखा नया अवतार, T20 World Cup 2026 के लिए खास अंदाज में दिखे तीनों स्टार

    यह भी पढ़ें- NED vs NAM: नामीबिया को रौंदकर नीदरलैंड्स ने T20 World Cup 2026 में दर्ज की पहली जीत, डी लीडे ने खेली तूफानी पारी