देवजीत सैकिया बने आईसीसी की प्रशासन समीक्षा समिति के प्रमुख, मारीशस को 111वां सदस्य बनाने की मंजूरी
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को बुधवार को आईसीसी की नई उपसमिति प्रशासन समीक्षा समिति का प्रमुख बनाया गया। ...और पढ़ें
-1784122046741_m.webp)
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एडिनबरा, पीटीआई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को बुधवार को आईसीसी की नई उपसमिति प्रशासन समीक्षा समिति का प्रमुख बनाया गया जिसने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए 12.83 मिलियन डालर (करीब 123 करोड़ रुपये) के ऋण को भी मंजूरी दे दी।
सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डा. रोस रिवाज इस समिति में हैं। सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी हैं जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल हैं। समिति में क्रिकेट नामीबिया के डाक्टर रूडी वान वुरेन, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गूड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टाड ग्रीनबर्ग भी हैं।
आईसीसी ने संशोधित संविधान को लेकर क्रिकेट श्रीलंका द्वारा की गई प्रगति की भी समीक्षा की। आईसीसी ने मारीशस को 111वां सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी जबकि क्रिकेट कनाडा पर निलंबन जारी है। फ्रांस क्रिकेट को भी सदस्यता मानदंड का उल्लंघन करने के लिए नोटिस पर रखा गया है।