Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE 1st T20I Pitch and Weather: बेलफास्ट में रोहित शर्मा ने किया था डेब्यू, 19 साल बाद वहीं गदर मचाने उतरेगी टीम इंडिया

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 04:50 PM (IST)

    उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्‍ट में भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैच खेले जाएंगे। ...और पढ़ें

    मौमस ने बढ़ाई टेंशन

    मौमस ने बढ़ाई टेंशन

    HighLights

    1. बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

    2. पिच से तेज गेंदबाजों को मदद

    3. बेलफास्‍ट में 2 मैच खेले जाएंगे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। 26 जून से दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्‍ट में दोनों ही टी20 मैच खेले जाएंगे।

    भारतीय टीम 19 साल बाद इस मैदान पर खेलने उतरेगी। बेलफास्‍ट में भारत और आयलैंड के बीच अब तक सिर्फ 1 वनडे मैच ही खेला गया है। 23 जून 2007 को यह मैच खेला गया था। इसी मैच में रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।

    4 वनडे खेले हैं

    बेलफास्‍ट में भारत ने अब तक 4 वनडे खेले हैं। आयलैंड के अलावा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मैदान पर तीन एकदिवसीय मैच खेले गए हैं। 26 जून से 1 जुलाई 2007 तक हुए इन मुकाबलों में भारत ने 2 पर कब्‍जा जमाया था।

    ऐसे में टीम इंडिया पहली बार बेलफास्‍ट में टी20 मैच खेलेगी। इतना ही नहीं श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारत का यह पहला टी20 मैच होगा। हाल ही में सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी।

    खबरें और भी

    पिच रिपोर्ट

    बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट में सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच आम तौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। पिच में मौजूद नमी और हरियाली की वजह से गेंद सीम से मूव करती है और अतिरिक्त उछाल भी मिलता है। शुरुआती ओवरों के बाद बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है और अच्छे स्ट्रोक खेलना मुमकिन हो जाता है।

    मौसम अपडेट

    बेलफास्ट के मौसम की बात करें तो 26 जून को यहां हल्‍की बारिश की संभावना है। मौसम वेबसाइट एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 5.1 mm बारिश की आशंका है। 90 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश होने की संभावना भी 88 प्रतिशत तक है। ऐसे में मैच में व्‍यवधान हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 1st T20I: Vaibhav Suryavanshi की होगी एंट्री! भारत के टॉप ऑर्डर में मचने वाली है सबसे बड़ी उथल-पुथल

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 1st T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें इंडिया वर्सेस आयरलैंड का पहला टी20I मैच? वैभव पर रहेंगी निगाहें