IND vs IRE 1st T20I: Vaibhav Suryavanshi की होगी एंट्री! भारत के टॉप ऑर्डर में मचने वाली है सबसे बड़ी उथल-पुथल
IND vs IRE 1st T20I playing 11: 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम आयरलैंड पहुंच चुकी है। 26 जून से सीरीज का आगाज होगा। ...और पढ़ें
-1782383345219_m.webp)
श्रेयस की कप्तानी में पहला मैच।
HighLights
26 जून से हो रहा टी20 सीरीज का आगाज
भारत-आयरलैंड के बीच खेले जाएंगे 2 मैच
बेलफास्ट में खेले जाएंगे दोनों ही मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम आयरलैंड पहुंच चुकी है। 26 जून से सीरीज का आगाज होगा। दोनों ही मुकाबले उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में खेले जाएंगे।
सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा है वैभव सूर्यवंशी के नाम की। 15 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने पिछले कुछ महीनों में किए आपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यही कारण है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।
वैभव के डेब्यू पर नजर
अब सभी की निगाहें वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हुई हैं। बेलफास्ट में अगर वैभव 26 जून को डेब्यू कैप पाते हैं तो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय बन जाएंगे। हालांकि, अगर वैभव को डेब्यू करना है तो भारत के टॉप ऑर्डर में उथल-पुथल करनी होगी।
वैभव कर सकते पारी की शुरुआत
वैभव और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों ही बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं, ऐसे में वह भारत को तेज शुरुआत देंगे। 3 नंबर पर संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर आ सकते हैं। इन फॉर्म तिलक वर्मा को इसके बाद भेजा जा सकता है। तिलक की कप्तानी में भारत ने हाल ही में ट्राई सीरीज जीती।
ईशान का कट सकता पत्ता
अब वैभव डेब्यू करते हैं तो ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर भारत के ऑलराउंडर हो सकती हैं। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के कंधों पर रह सकती है।
खबरें और भी
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
पहला कॉम्बिनेशन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
दूसरा कॉम्बिनेशन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
तीसरा कॉम्बिनेशन
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार प्लेयर 4 दिन पहले हुआ बाहर