Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: सबकुछ किया फिर भी क्लीन बोल्ड हो गए Ben Stokes, इंग्लिश कप्तान की बेबसी तो देखिए; कुलदीप ने उड़ाए बेहतरीन गेंद से होश

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 03:16 PM (IST)

    बेन स्टोक्स दूसरी इनिंग में भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने संभल-संभलकर खेल रहे थे। स्टोक्स 12 गेंदों का सामना करने के बाद 4 रन बना चुके थे। टी-ब्रेक ...और पढ़ें

    IND vs ENG: बेन स्टोक्स को कुलदीप यादव ने किया क्लीन बोल्ड।
    IND vs ENG: बेन स्टोक्स को कुलदीप यादव ने किया क्लीन बोल्ड।

    HighLights

    1. बेन स्टोक्स फिर हुए बल्ले से फ्लॉप
    2. कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंद ने उड़ाए स्टोक्स के होश

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स का बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आया है। स्टोक्स इस सीरीज में एक-एक रन के लिए तरस रहे हैं। रांची टेस्ट की पहली पारी में 3 रन पर आउट होने के बाद इंग्लिश कप्तान दूसरी पारी में भी सस्ते में पवेलियन लौटे। स्टोक्स ने अपना विकेट बचाने के लिए वो सबकुछ किया, जो वो कर सकते थे। हालांकि, इसके बावजूद कुलदीप यादव की गेंद पर वह अपना विकेट नहीं बचा सके।

    अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए स्टोक्स

    बेन स्टोक्स दूसरी इनिंग में भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने संभल-संभलकर खेल रहे थे। स्टोक्स 12 गेंदों का सामना करने के बाद 4 रन बना चुके थे। टी-ब्रेक से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद कुलदीप यादव के हाथों में थमाई। कुलदीप के हाथ से निकली ओवर की तीसरी गेंद काफी नीची रही। स्टोक्स ने गेंद को खेलने के लिए अपना बल्ला लगाया, पर बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैड के नीचे से निकलकर स्टंप पर जा लगी।

    कुछ भी समझ नहीं सके इंग्लिश कप्तान

    बेन स्टोक्स कुलदीप यादव की इस गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे। भारतीय स्पिनर की गेंद पर बोल्ड होने के बाद स्टोक्स पूरी तरह से हैरान नजर आए। स्टोक्स आउट होने के बाद हंसते हुए भी दिखे और उन्होंने बल्ला हवा में लहराकर इशारा किया कि यह गेंद उनकी समझ से परे थी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत की सरजमीं पर R Ashwin अब सबसे बेस्ट! रांची में ऑफ स्पिनर ने रचा इतिहास, Anil Kumble छूटे पीछे

    सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं स्टोक्स

    बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। अब तक खेले चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में स्टोक्स 24.62 की औसत से 197 रन बनाए हैं। स्टोक्स इस सीरीज में सिर्फ एक ही अर्धशतक जड़ सके हैं।

    खबरें और भी