पिचों के कंट्रोल को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया दो टूक जवाब, पर्थ और एमसीजी टेस्ट में हुआ था नुकसान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट पिच की तैयारी पर केंद्रीय नियंत्रण के विचार को खारिज कर दिया है। एशेज सीरीज के दौरान पर्थ और एमसीजी टेस्ट के जल्दी खत्म ह ...और पढ़ें

एशेज सीरीज के दौरान सीए को हुआ था नुकसान
HighLights
CA ने केंद्रीय पिच नियंत्रण का विचार नकारा
स्थानीय क्यूरेटरों को पिच तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना
एशेज टेस्ट जल्दी खत्म होने पर हुई थी आलोचना
पीटीआई, मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टेस्ट पिच की तैयारी पर अधिक नियंत्रण रखने की बात को खारिज करते हुए कहा कि साल की शुरुआत में एशेज सीरीज के दौरान आलोचना के बावजूद स्थानीय क्यूरेटर ही अच्छी और अनूठी पिचें तैयार करने के लिये सबसे सही लोग हैं।
पर्थ और एमसीजी टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म होने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया को 15 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था, जिससे वहां की पिचों को लेकर भी काफी आलोचना हुई थी।
'यह अकल्पनीय है'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीन ने स्वीकार किया कि टेस्ट मैचों का जल्दी खत्म होना व्यवसायिक दृष्टि से बुरा है। सीए के संचालन प्रमुख पीटर रोच ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस से कहा कि यह अकल्पनीय है कि हम अभी जितना नियंत्रित करते हैं, उससे अधिक कर पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के हालात अलग
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में आप एक केंद्रीय क्यूरेटर को रख सकते हैं या न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में क्योंकि विकेट , मिट्टी और मौसम एक जैसे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हर जगह अलग अलग हालात हैं और स्थानीय क्यूरेटर ही सर्वश्रेष्ठ है। उन्हें हालात, मौसम और पिचों की जानकारी बेहतर होती है।