Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 मैच में बजा 'डोसा-सांभर-चटनी' गाना तो भड़की चेन्नई सुपर किंग्स; RCB की BCCI से कर दी शिकायत

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 10:15 AM (IST)

    सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ 5 अप्रैल 2026 को खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी-चटनी' गाना चलने पर आपत्ति जताई है और इसकी शिकायत बी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आईपीएल 2026 में 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी' गाने पर बवाल

    2. सीएसके ने नाराज होकर बीसीसीआई से कर दी शिकायत

    3. 5 अप्रैल 2026 का है मामला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK lodges Complaint to BCCI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच विवाद गहरा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई (BCCI) के पास आरसीबी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

    ये पूरा मामला 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी-सीएसके के बीच खेले गए मैच के दौरान एक गाने के बजाए जाने को लेकर सीएसके काफी नाराज है। सीएसके का कहना है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले स्टेडियम में 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी' गाना बजाया गया, जो खिलाड़ियों और टीम का मजाक उड़ाने जैसा था। 

    CSK ने 'डोसा-इडली' गाने को लेकर की शिकायत

    दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी बनाम सीएसके मैच के दौरान एक ऐसा गाना बजाया गया जिसमें "डोसा, इडली, सांभर, चटनी" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। सीएसके फ्रेंचाइजी का मानना है कि ये उनकी तमिलनाडु की पहचान पर रुढ़िवादी विचारों पर बने मीम्स बनाकर मजाक उड़ाने की कोशिश थी।

    शिकायत में न केवल मनोरंजन के गलत तरीके, बल्कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK समर्थकों के साथ हुए कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया गया है। आईपीएल के एक टॉप लेवल के अधिकारी ने पुष्टि की है कि सीएसके की शिकायत मिली है और गर्वनिंग काउंसिल इस पूरे मामले की जांच करेगी। अधिकारी ने साफ कहा कि शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। 

    खबरें और भी

    सीएसके के डायरेक्टर ने क्या कहा?

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

    "आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ खास टिप्पणियां की गईं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने बीसीसीआई (BCCI) को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।"

    'डोसा-इडली' गाने पर क्यों विवाद?

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिस गाने को लेकर विवाद हो रहा है, उसे मूल रूप से संगीतकार गाना अप्पू ने तैयार किया है। यह गाना अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है और लंबे समय से CSK बनाम RCB के मुकाबलों से जुड़ा रहा है। पिछले साल आरसीबी ने चेन्नई में मैच से पहले विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ये गाना गा रहे थे। इसके बाद सीएसके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। जब वो आउट होकर लौट रहे थे तब भी डीजे ने ये गाना बजाया था।

    अब काशी विश्वनाथन ने बताया कि पिछले किसी घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि ऐसी कोई हरकत न हो जिससे विपक्षी टीम का अपमान हो। तब से चेन्नई में ऐसा दोबारा नहीं हुआ था।

    विश्वनाथन ने साथ ही कहा, गाने के अलावा, सीएसके मैनेजमेंट ने 5 अप्रैल के मैच के दौरान खिलाड़ियों के आउट होने पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर डीजे द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई।

    आरसीबी बनाम सीएसके: सदर्न डर्बी

    पिछले कुछ सालों में सीएसके और आरसीबी के बीच काफी तगड़ी राइवलरी देखने को मिली है, जिस वजह से आईपीएल में उन्हें सदर्न डर्बी का नाम दिया गया। हेड-टू-हेड में सीएसके का आरसीबी पर पलड़ा भले ही भारी रहा हो, लेकिन पिछले कुछ सीजन में बेंगलुरु ने सीएसके पर अपना दबदबा बनाया है। मौजूदा सीजन में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से मात दी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: मैदान पर वापसी को तैयार MS Dhoni! SRH से इस दिन टकराएगी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स

    यह भी पढ़ें- KKR vs CSK: 19 साल में पहली बार... सीएसके से मैच हारते ही केकेआर के माथे पर लगा कलंक