Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया की वो क्रिकेटर जिसने फीफा वर्ल्ड कप में दागा गोल, अब खेलेगी T20 WC फाइनल; रोनाल्डो के साथ है अजीब रिश्ता

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:37 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया की एक महिला क्रिकेटर फीफा वर्ल्ड कप में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और गोल भी दाग चुकी हैं। हाल ही में रोनाल्डो ने उनकी बराबरी ...और पढ़ें

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर में है खास समानता

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर में है खास समानता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच जुलाई को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगी। छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। इस टीम की अहम सदस्य हैं एलिस पैरी। पैरी महिला क्रिकेट की दुनिया का जाना माना नाम हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पैरी और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो में एक समानता है।

    आप सोच रहे होंगे की क्रिकेट खिलाड़ी और फुटबॉलर के बीच में क्या समानता हो सकती है। बिल्कुल सही है, नहीं हो सकती। लेकिन ये समानता क्रिकेटर एलिस पैरी नहीं बल्कि फुटबॉलर एलिस पैरी और रोनाल्डो के बीच में हैं। आइए बताते हैं आपको पूरी कहानी

    रोनाल्डो ने की एलिस पैरी की बराबरी

    रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 के राउंड-32 में क्रोएशिया के खिलाफ गोल किया और ये उनका फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहला नॉकआउट गोल है। यानी ये पहली बार है जब रोनाल्डो ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के किसी भी नॉकआउट मैच में गोल किया। इस मामले में उन्होंने पैरी की बराबरी की है। पैरी ऑस्ट्रेलिया के लिए फीफा महिला वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं।

    क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने के बाद भी पैरी एक इंटरनेशनल फुटबॉलर थीं। साल 2011 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने ये गोल क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के खिलाफ किया था। ये फीफा नॉकआउट में पैरी का एकमात्र गोल है और रोनाल्डो के नाम भी अभी तक नॉकआउट में एक ही गोल है। रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना अंतिम-16 के मैच में स्पेन से होना है। वह इस मैच में पैरी से आगे निकल सकते हैं।

    खबरें और भी

    ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी

    पैरी इसी के साथ क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने फुटबॉल के ऊपर क्रिकेट को तरजीह दी और आज दुनिया की महान महिला क्रिकेटरों में गिनी जाती हैं। इस ऑलराउंडर ने अपने खेल से ऑस्ट्रेलिया को कई बार आईसीसी खिताब दिलाए हैं और आज एक बार फिर उनकी कोशिश होगी कि वह टीम की खिताबी जीत की वजह बने।

    यह भी पढ़ें- ENG W vs AUS W: इंग्लैंड के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, लॉर्ड्स पर भिड़ेंगी दो अजेय टीमें

    यह भी पढ़ें- ENG W vs AUS W Live Streaming: 7वीं ट्रॉफी पर ऑस्‍ट्रेलिया की नजर, फ्री में ऐसे देखें विमंस टी20 विश्‍व कप का फाइनल