Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND 4th T20I: गेंदबाजों की शामत या बल्लेबाजों की ऐश! जानिए ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:41 PM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम को करनी होगी वापसी।

    भारतीय टीम को करनी होगी वापसी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम को अगर सीरीज में वापसी करनी है तो हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा। सीरीज का पहला मैच रद हुआ था। इसके बाद इंग्‍लैंड ने अगले दो मैच में भारत को पटखनी देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

    पिच को पढ़ना होगा

    भारतीय टीम अब तक इंग्‍लैंड की पिचों को पढ़ने में नाकाम रही है। हेड कोच गौतम गंभीर ने भी माना कि हम हालात के हिसाब से खुद को अच्छी तरह ढाल नहीं पाए। चाहे आयरलैंड हो या यहां इंग्लैंड, सच्चाई यही रही है। अगर हमने बेहतर तालमेल बिठाया होता और बेहतर क्रिकेट खेला होता, तो हम लगातार चार मैच नहीं हारते।

    काउंटी ग्राउंड की पिच

    आइए चौथे मैच से पहले ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच का मिजाज जान लेते हैं। यहां की सपाट पिच बैटर्स के लिए मुफीद मानी जाती है। ऐसे में बल्‍लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। इस ग्राउंड पर बॉल बैट पर अच्‍छी तरह आती है। मैदान छोटा होने के च‍लते बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है।

    बल्‍लेबाजों के अलावा गेंदबाज को भी पिच से मदद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकती है। मैच आगे बढ़ने के साथ ही बल्‍लेबाजा हावी हो जाएंगे। ऐसे में गुरुवार को एक हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है।

    खबरें और भी

    मौसम का मिजाज

    ब्रिस्टल के मौसम की बात की जाए तो गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

    भारत का रिकॉर्ड

    ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्‍छा है। इस मैदान पर भारत और इंग्‍लैंड के बीच 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 8 जुलाई 2018 को खेले गए इस मैच में विराट कोहली की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराया था। रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद शतक लगाया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th T20I Playing-11: शर्मनाक हार के बाद वैभव सूर्यवंशी जाएंगे बाहर, सैमसन की होगी वापसी! कितने बदलाव करेगी टीम इंडिया?

    यह भी पढ़ें- 'IPL में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री', टीम इंडिया को शर्मनाक हार देने के बाद जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया मजाक