विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, अंग्रेजों को 'हिटमैन' अवतार दिखाने के लिए शुरू की खास तैयारी

Published: Mon, 06 Jul 2026 06:37 PM (IST)

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हिटमैन ने अंग्रेजों ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रोहित नेट्स में नजर आए, जहां उन्होंने अभ्यास किया और कुछ बड़े शॉट्स खेलते दिखाई दिए। भारत इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। इसमें हिटमैन खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले वे दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित के लिए साल 2026 कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में वे इंग्लैंड के खिलाफ अपना हिटमैन अवतार दिखाना चाहेंगे और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और विश्व कप 2027 में उनकी जगह को लेकर सवाल उठते रहते हैं।

रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी

इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हिटमैन कुछ शॉट्स खेलते हुए दिखाई दिए, जिसमें स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव शामिल हैं। रोहित से फैंस को उम्मीद है कि वे अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी पारी खेलेंगे। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था। हालांकि, उन्होंने तीसरे मुकाबले में शतक लगाया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए तीन मैचों में 34 की औसत के साथ 204 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया था, जहां 79 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा पहले मैच में शर्मा ने 16, जबकि दूसरे में 48 रन बनाए थे। ऐसे में अब हिटमैन से इंग्लैंड दौरे पर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित के लिए अब तक 2026 कुछ खास नहीं रहा है।

IPL 2026 में रोहित हो गए थे चोटिल

वे आईपीएल 2026 में भी बल्ले से अधिक रन नहीं बना सके थे। टूर्नामेंट के दौरान वे चोटिल हो गए थे और सभी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने आईपीएल में 9 मैच खेले, जिसमें 35.37 की औसत और 157.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में आया राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का तूफान, पिता की तरह संकट में टीम को बचाया; ठोकी तूफानी फिफ्टी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd T20I Pitch Report: नॉटिंघम में गेंदबाजों की आने वाली है शामत! पिच का मिजाज कर रहा है गजब इशारा