Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका में आया राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का तूफान, पिता की तरह संकट में टीम को बचाया; ठोकी तूफानी फिफ्टी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:42 PM (IST)

    श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ खेलते हुए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने कमाल कर दिया। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया। ...और पढ़ें

    अन्वय द्रविड़

    अन्वय द्रविड़

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने कमाल की पारी खेली है। उन्होंने बल्ले से शानदार अर्धशतक लगाया और टीम इंडिया के अपने पिता की तरह संकटमोचक बने। उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ हम्बनटोटा में खेलते हुए 87 रन बनाए। हालांकि, उनका ये अर्धशतक टीम को जीत नहीं दिला सका।

    इंडिया अंडर-19 टीम श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके दूसरे मुकाबले में ही अन्वय ने 87 रन बनाए हैं। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी और अब श्रीलंका की जीत के साथ सीरीज बराबरी पर आ गई है।

    अन्वय द्रविड़ ने लगाया अर्धशतक

    अन्वय इंडिया अंडर-19 के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेलने आए, तो भारत की स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी। टीम इंडिया की मुकाबले में खराब शुरुआत हुई थी और टीम ने 11 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरा विकेट 78 रनों पर गिरा था। नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए अन्वय ने मोर्चा संभाला और कमाल की पारी खेली। वे शतक लगाने से चूक गए लेकिन टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।

    अन्वय ने 67 गेंदों पर पर 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। अर्जुन राजपूत ने उनका पूरा साथ दिया और 81 गेंदों पर 76 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौका और एक छक्का निकला। इन दोनों के अलावा इंडिया अंडर-19 के लिए अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। इस वजह से भारतीय टीम 47.2 ओवरों में 285 रनों पर सिमट गई। श्रींलका अंडर-19 के लिए गिम्हान मेंडिस ने 5 विकेट लिए।

    खबरें और भी

    इंडिया अंडर-19 को मिली हार

    अन्वय की शानदार पारी पर श्रीलंका अंडर-19 के सलामी बल्लेबाज दिमंता महाविताना ने पारी फेर दिया। उन्होंने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाया। भारतीय गेंदबाज उनके आगे बेबस दिखाई दिए। महाविताना ने 153 गेंदों पर नाबाद 155 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके अलावा सेनुजा वेकुनागोडा (60) और कप्तान विमत दिनसारा (56*) रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका ने ये मैच 8 विकेट से अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd T20I Pitch Report: नॉटिंघम में गेंदबाजों की आने वाली है शामत! पिच का मिजाज कर रहा है गजब इशारा

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd T20I Live Streaming: फिर बदलेगा मैच का समय, अब इतने बजे शुरू होगा तीसरा टी20; जानिए डिटेल्स