IND vs ENG 3rd T20I Pitch Report: नॉटिंघम में गेंदबाजों की आने वाली है शामत! पिच का मिजाज कर रहा है गजब इशारा
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा, जिसकी पि ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 नॉटिंघम में होगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड में पिटने के बाद टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां भी उसे अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। अब मंगलवार को तीसरे मैच में टीम इंडिया अपना खाता खोलना चाहेगी। ये मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाना है।
ये वही मैदान है जहां कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। अब ये मैदान टी20 मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। दोनों तरह के फॉर्मेट में पिच की बनावट अलग होती है। टी20 में पिच कुछ घंटों के लिहाज से तैयार की जाती है तो वहीं टेस्ट में पांच दिनों के लिए।
कैसी रहेगी पिच?
इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। ऐसे में रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है। पिच पर बाउंस रहता है साथ ही ये हल्की सी खुरदरी और सूखी रहती है। स्पिनरों को यहां मदद मिलने की संभावना है। मौसम के अनुमान के मुताबिक बादल छाए रहेंगे और हवा भी चलेगी, ऐसे में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है, लेकिन मुख्य तौर पर बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहेगा।
इसका एक कारण ये भी है कि इस मैदान की बाउंड्री बाकी मैदानों के मुकाबले थोड़ी छोटी हैं। यहां एक तरफ की बाउंड्री ही 75 मीटर की है।
भारतीय टीम के लिए अहम मैच
ये मैच भारत के लिए काफी अहम है क्योंकि अगर इस मैच में हार मिलती है तो फिर उसका सीरीज जीतने का सपना भी टूट जाएगा। इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे हो जाएगी और फिर अगर टीम इंडिया आखिरी के दो मैच भी जीत लेती है तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी। सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी के बचे सभी तीन मैच अपने नाम करने होंगे।