Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL में टॉस के दौरान हाथापाई, रमीज राजा करते रहे कमेंट्री; पाकिस्तान का हर तरफ उड़ रहा है मजाक

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 02:38 PM (IST)

    पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का इस समय जमकर माखौल उड़ रहा है क्योंकि टॉस के दौरान जो हाथापाई हुई वो हैरान करने वाली है। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान सुपर लीग में हो गई हाथापाई

    पाकिस्तान सुपर लीग में हो गई हाथापाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) विश्व क्रिकेट में काफी चर्चा में रहती है। इसका कारण लीग में होने वाले प्रदर्शन से ज्यादा यहां होने वाली हरकते हैं। इस लीग में कुछ न कुछ होता ही रहता है फिर वो चाहे हास्यास्पद हो या फिर गुस्सा दिलाने वाला या फिर क्रिकेट का माखौल बनाने वाला। इस बार तो गजब ही हो गया। टॉस के दौरान हाथापाई हो गई और रमीज राजा अपनी कमेंट्री में व्यस्त रहे।

    मामला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच गुरुवार रात खेले गए मैच का है। टॉस के दौरान दोनों कप्तान प्रेजेंटर रमीज राजा के साथ मौजूद थे। लाहौर की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं तो वहीं कराची की कप्तानी डेविड वॉर्नर के पास है।

    हो गई लड़ाई

    टॉस के समय सभी तैयार थे। दोनों कप्तानों और रमीज राजा के साथ-साथ दोनों टीमों के मैस्कॉट भी मौजूद थे। रमीज राजा जब टॉस कराने वाले थे तभी उन्होंने दोनों मैस्कॉट के बारे में बताया और बताया कि लाहौर और कराची की प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है। इसी दौरान दोनों ही मैस्कॉट लड़ने लड़े और लात-घूसे चलाने लगे। रमीज राजा इस लड़ाई की लाइव कमेंट्री करने में व्यस्त हो गए। मैस्कॉट की ये लड़ाई मजाकिया थी जिसे दर्शकों को हंसाने के लिए उपयोग में लिया गया था,लेकिन इससे पाकिस्तान का हर तरफ मजाक उड़ रहा है।

    जब ये लड़ाई चल रही थी तब दोनों ही कप्तान जमकर हंस रहे थे। रमीज राजा ने दोनों को लड़ाई करते हुए पिच पर जाने से रोका और उनकी लाइव कमेंट्री ने माहौल को और भी मजाकिया बना दिया। फिर जब दोनों ही मैस्कॉट चले गए तब रमीज ने वॉर्नर से कहा, "डेविड ये आपके लिए एक ट्रेलर है। इसलिए ताकि आपको लाहौर और कराची की दुश्मनी के बारे में पता चले।"

    खबरें और भी

     

    कराची ने जीता मैच

    जहां तक मैच की बात है तो रोमांचक मुकाबले में कराची ने इसे अपना नाम किया। लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। इस टारगेट को कराची ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। लाहौर के लिए फखर जमां ने 61, अब्दुल्लाह शफीक ने 62 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 63 रनों की पारी खेली। अंत में मोईन अली और खुशदिल शाह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लाहौर के मुंह से मैच छीन लिया।

    मोईन ने 17 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। खुशदिल शाह ने 14 गेंदों पर पांच छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

    यह भी पढ़ें- Mustafizur Rahman और नाहिद राणा को PSL 2026 में नहीं खेलने देगा बांग्‍लादेश बोर्ड, रद की क्रिकेटर्स की एनओसी

    यह भी पढ़ें- PSL 2026 में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच मैदान आपस में भिड़े मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ - VIDEO