एक महीने के भीतर दूसरी कार, इस बार हार्दिक पांड्या ने मर्सिडीज पर उड़ाए करोड़ों रुपये; साथ में नजर आईं गर्लफ्रेंड
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में इजाफा किया है। उन्होंने हाल ही में मर्सिडीज कार खरीदी है और इस दौरान उनकी ...और पढ़ें
-1774791752899_m.webp)
हार्दिक पांड्या ने खरीदी नई कार
HighLights
हार्दिक पांड्या ने खरीदी नई कार
गर्लफ्रेंड महिका आईं साथ में नजर
एक महीने के अंदर पांड्या ने खरीदी नई कार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कारों के शौकिन हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले फरारी खरीदी थी। इस कार को खरीदे हुए महीना भर भी नहीं हुआ था कि उन्होंने दूसरी कार खरीदी है। पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका की कार के साथ फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पांड्या ने इस बार मर्सिडीज-बेंज वी क्लास कार खरीदी है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ये कार अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार तकरीबन 1.7 करोड़ रुपये की आती है जबकि फरारी की कीमत तकरीबन 15 करोड़ बताई जा रही थी।
कार कलेक्शन में इजाफा
पांड्या ने इस कार के साथ अपने लग्जरी कार कलेक्शन में इजाफा किया है। उनके पास पहले से ही पोर्शे, लैम्बोर्गिनी, ऑडी, रैंज रोवर सहित कई कारें हैं। कारों के अलावा पांड्या को घड़ियों का भी शौक है और उनके पास एक से एक महंगी घड़ियां हैं। कुछ दिन पहले पांड्या अपनी फरारी में नजर आए थे और अब वह एक नई कार लेकर घर लौटे हैं।
Hardik Pandya gifted India’s first Mercedes-Benz V-Class to his girlfriend Mahieka sharma today, and its price is around ₹1.7 crore.🫡 pic.twitter.com/JXdn6dD5Jk
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 29, 2026
आईपीएल पर नजरें
पांड्या ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 जिताने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से काफी योगदान दिया था। साल 2024 में भी जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया था तब पांड्या इस टीम का हिस्सा थे और तब भी उन्होंने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
इस समय पांड्या आईपीएल खेल रहे हैं और मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि वह मुंबई के कप्तान के तौर पर अपना पहला आईपीएल जीतें। मुंबई ने साल 2020 के बाद से आईपीएल नहीं जीता है। पांड्या कोशिश करेंगे की अपनी कप्तानी में पांच साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करेंगे।