Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की, 15 साल के लड़के ने जमकर दिया जवाब- Video

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM (IST)

    भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों से लड़ाई हो गई और इस बीच दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी की हो गई लड़ाई

    वैभव सूर्यवंशी की हो गई लड़ाई

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी की हो गई लड़ाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बल्ले से ही आक्रामक नहीं है बल्कि जरूरत पड़ने पर वह स्वाभाव से भी आक्रामक हो सकते हैं। ये बात सोमवार को देखने को मिली जब श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों ने वैभव को स्लैज किया और उनसे लड़ाई की। वैभव पीछे नहीं हटे और अकेले श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए।

    डांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए का मैच हुआ। ये मैच काफी रोमांचक रहा और सुपर ओवर में फैसला निकला। मेजबान श्रीलंका ये मैच जीता और इसके बाद ही वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई हो गई।

    वैभव से भिड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी

    सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव रन नहीं बना पाए और इंडिया-ए की टीम हार गई। इसके बाद श्रीलंकाई टीम जीत का जश्न मनाने लगी और इसके बाद विशेन हालामबेग ने वैभव और सूर्यांश शेड्गे से कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी भिड़ गए। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव को धक्का दे दिया और फिर वैभव ने भी यही किया। 

    श्रीलंका के ही कुछ खिलाडियों ने बीच बचाव किया। ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटते हुए वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कुछ कह रहे थे और गुस्से में नजर आ रहे थे।

     

     

    बल्ले से रहे फेल

    वैभव इस मैच में बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की टीम ने पहला विकेट वैभव के रूप में ही खोया जो 14 गेंदों पर 21 रन ही बना सके। इसके बाद सुपर ओवर में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवरों में 265 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने भी यही स्कोर और मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। इंडिया-ए की टीम सिर्फ नौ रन ही बना सकी और मैच हार गई। 

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: सुपर ओवर का ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई; विवादों से भरे मैच में भारत ए ने झेली शिकस्‍त

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A Live Score: सुपर ओवर में इंडिया-ए को मिली हार, श्रीलंका ने लिया बदला

    खबरें और भी